Live Updates

UP Breaking News Live: पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे, योगी सरकार के साथ की मीटिंग, ग्रुप फोटो भी करायी

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

PM मोदी का CM योगी और दोनों डिप्‍टी सीएम ने किया स्‍वागत

पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. इस बीच उनका स्‍वागत सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रयाद मौर्य ने किया. वे तीन घंंटे तक यूपी की राजधानी में रहेंगे. साथ ही, प्रदेश के कैबि‍नेट मंत्र‍ियों के साथ बैठक भी करेंगे. रात 9:30 बजे वे दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे.

मुरादाबाद में 60 कर्मचार‍ियों ने मांगी इच्‍छामृत्‍यु की मंजूरी

मुरादाबाद के सिव‍िल लाइन क्षेत्र में एक पेपर म‍िल में काम करने वाले 60 कर्मचार‍ियों ने राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोव‍िंद से एक साथ इच्‍छामृत्‍यु की मांग की है. वेतन न म‍िलने के कारण उन्‍होंने देश के राष्‍ट्रपत‍ि को पत्र लि‍खकर ऐसी अनुमत‍ि मांगी है.

लखनऊ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्‍वागत करेंगे यूपी के 12 मंत्री

कुशीनगर में महापर‍िनि‍र्वाण मंद‍िर में लेटी हुई भगवान बुद्ध की प्रत‍िमा पर चीवर (वस्‍त्र) चढ़ाकर एवं आराधना करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं. इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत यूपी के 12 मंत्री करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट से मुख्‍यमंत्री आवास तक सुरक्षाकर्मी नजर बनाए हुए हैं. शाम के समय वे यूपी के मंत्र‍ियों के साथ बैठक करेंगे एवं सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ वे रात का भोजन कर प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा भी करेंगे.

कुशीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलकर मुख्य मंदिर पहुंचे. बुद्ध पुर्ण‍िमा के अवसर पर वे पहले नेपाल स्थित लुंबिनी पहुंचे थे. उन्‍होंने महापर‍िनि‍र्वाण मंद‍िर में लेटी हुई प्रत‍िमा पर चीवर (वस्‍त्र) चढ़ाया.

गोरखपुर: SSP ने गोला थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित किया

लापरवाही बरतने के आरोप में गोरखपुर के एसएसपी ने गोला थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया है. दो पक्षों में हुए विवाद में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने यह आदेश दिया है. जयंत सिंह गोला थाने के नए प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं.

यूपी की विधानसभा में नया अधिष्ठाता मंडल गठित

यूपी की विधानसभा में नया अधिष्ठाता मंडल गठित किया गया है. 8 विधायक अधिष्ठाता मंडल में शामिल किये गए हैं. अरविंद गिरी, मनीष असीजा, पंकज सिंह, अतुल गर्ग, मंजू सिवाच, ओम प्रकाश सिंह, लालजी वर्मा और इंद्रजीत सरोज इस मंडल के सदस्य बनाए गए हैं. अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पीठ पर बैठेंगे अधिष्ठाता मंडल.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola