Live Updates

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी केस पर वकीलों की हड़ताल के चलते आज नहीं होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया हमला 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी जैसा घटनाक्रम बीजेपी जानबूझकर करती है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी देश में वन नेशन वन उद्योगपति पर काम कर रही है. जब तक चुनाव नहीं होता तब तक वह अपने हेट कैलैंडर पर काम करती रहेगी. वह अपनी सुविधा के लिए विपक्ष बनाकर रखती है.

20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्‍कूल

सभी बेसिक विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे. पूर्व में यह विद्यालय 21 मई से बंद होते थे. सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज प्रताप सिंह बघेल द्वारा पूर्व में जारी अवकाश तालिका के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव संजय तिवारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया है.

हिंदू पक्ष की तरफ से वाराणसी कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल

हिंदू पक्ष की तरफ से वाराणसी कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की गई है. अर्जी में मांग की गई है कि हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा द्वारा अकेले ज्ञानवापी मस्जि‍द में 6 और 7 मई को किए गए सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति दी जाए. कल अजय मिश्रा को कोर्ट ने आदेश देकर सर्वे कमिशन से हटा दिया गया था. पहले कोर्ट ने अकेले अजय मिश्रा को सर्वे करने की जि‍म्मेदारी दी थी. अजय मिश्रा ने दो दिन 6 और 7 मई को अकेले सर्वे की कार्यवाही की थी. बाद में मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के बाद कोर्ट ने दोबारा अजय मिश्रा के साथ विशाल सिंह और अजय प्रताप सिंह को नियुक्त कर सर्वे रिपोर्ट 17 मई को दाखिल करने के आदेश दिए थे.

दीवार तोड़कर शिवलिंग की नाप-जोख कराने का विरोध

कोर्ट ने ज्ञानवापी पक्ष को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक दिन का वक़्त दिया है. मुस्लिम पक्ष ने मस्ज़िद की दीवार तोड़कर शिवलिंग की नाप जोख कराने की अर्ज़ी पर आपत्ति दाख़िल करने के लिए दो दिन का वक़्त मांगा था. कल यानी गुरुवार को अजय मिश्रा को दोबारा कोर्ट कमीशन में शामिल करने की अर्ज़ी पर भी सुनवाई होगी. 19 मई को कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह को सर्वे की रिपोर्ट भी कोर्ट में दाखिल करनी है.

दो अलग-अलग मामलों में आज कोर्ट में होनी थी सुनवाई

ज्ञानवापी विवाद में दो अलग-अलग मामलों में आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण टल गई है. अब इन मामलों में नई तारीख ��िलेगी. जिला शासकीय अधिवक्ता की तरफ से सील की गई जगह के तीन अलग-अलग बिंदुओं समेत महिला वादियों की तरफ से दायर की गई याचिका पर सुनवाई न्यायालय में होनी थी.

प्रो. रविकांत विवादित बयान के बाद आए चर्चा में

लखनऊ यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रविकांत को वहीं के एक छात्र ने थप्‍पड़ जड़ दिया है. बता दें क‍ि इन पर ABVP से जुड़े छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर ने एक टीवी डिबेट में काशी विश्वनाथ को लेकर और हिंदू धर्म के खिलाफ बयानबाजी की है. इससे हिंदू धर्म को चोट पहुंची है. वहीं छात्रों ने प्रोफेसर रविकांत को सस्पेंड करने की मांग को लेकर एलयू प्रशासन को पत्र दिया था. हालांकि, वर्तमान में उन पर किसने हमला किया, यह जांच का विषय है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola