Live Updates

UP Breaking News Live: अब बिना पेपर के चलेगी यूपी विधानसभा, टैबलेट के माध्यम से होंगे सवाल-जवाब

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

विधान पर‍िषद में नेता सदन बने मंत्री स्‍वतंत्र देव

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन बनाए गए हैं. सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने यह प्रस्ताव दिया था.

अखिलेश यादव ने किया ओम बिरला का धन्यवाद

लखनऊ में हो रहे ई-विधान के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के स्पीकर ओम बिरला का धन्यवाद. सदन की पहली तस्वीर देखी तो लगा आईटी सेंटर का नजारा नजर आया, मैं अध्यक्ष जी से निवेदन करूंगा कि मुझे और मुख्यमंत्री जी को अलग ट्रेनिंग कराइए.

बरेली में अनफिट स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई

बरेली में स्कूलों की बसें अनफिट होने पर कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि, बिना किसी लापरवाही के जिले में अभियान चलाया जाए. पूरे मानकों के बाद ही चला सकेंगे स्कूल बसें, जिले में 780 से ज्यादा संचालित बसों का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं.

गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया ओम बिरला का स्वागत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विधायकों के ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौज़ूद रहें. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्वागत के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,

ज्ञानवापी मामले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

ज्ञानवापी मामले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच मामले की सुनवाई करेगी. हाईकोर्ट में आज 12 बजे मामले पर सुनवाई होगी. हाईकोर्ट तय करेगा कि 1991 में दाखिल वाद की सुनवाई हो सकती है या नहीं.

सीएम योगी और अखिलेश यादव ने निखत जरीन को दी बधाई

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की निखत जरीन ने जीत हासिल की है. इस जीत के लिए सीएम योगी आदित्यानथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, मां भारती की बेटी निखत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक पटल पर देश का मानवर्धन किया है. आपकी इस ऐतिहासिक व गौरवशाली उपलब्धि पर हम सभी गौरवान्वित हैं. आपको हृदयतल से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola