UP Breaking News Live: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम को SC से झटका
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
आगरा के HMA ग्रुप के मालिकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आगरा के HMA ग्रुप के मालिकों की मुश्किलें अभी ओर बढ़ सकती हैं. पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी वॉट्सएप चैट पर पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से बात होती है. IT की रेड के बाद ED की रडार पर आ सकता है HMA ग्रुप.
आजम खान की सदस्यता रद्द करने के मामले में SC ने मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते में यूपी सरकार से जवाब मांगा है. चुनाव आयोग को भी कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार यानी 9 नवंबर को होगी.
अब्दुल्ला के मामले में निर्वाचन रद्द करने का फैसला बरकरार
सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से जुड़े फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के निर्वाचन को रद्द करने का आदेश दिया था
स्कूल के गार्ड ने अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली
कानपुर के बिधनू में डीडीईसी स्कूल के गार्ड ने अधेड़ को गोली मार दी. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है. स्कूल में मेंटिनेंस का कार्य करने पहुंचा था युवक. दबंगई में गार्ड ने मारी गोली, फिलहाल बिधनू पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया है. बिधनू थाना क्षेत्र का मामला है.
यूपी एसटीएफ ने अजय जैन को किया गिरफ्तार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में यूपी एसटीएफ ने कल अजय जैन को गिरफ्तार किया है. राजस्थान के अलवर की इंटरनेशनल बिजनेस फर्म के मालिक हैं जैन. जिन्होंने, पाठक के कमीशन के रुपयों को फर्जी बिलों से मैनेज करने की बात कुबूली. इंदिरानगर थाना की पुलिस के सुपुर्द किया गया.
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए