UP Breaking News LIVE: मैं अखिलेश यादव नहीं, अखिलेश अली जिन्ना बुलाऊंगा- केशव प्रसा मौर्य
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में शनिवार , 4 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
पिछड़ों के नाम पर राजनीति कर रहे अखिलेश यादव- केशव प्रसाद मौर्य
अंबेडकरनगर में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिर अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं बल्कि अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं. वह पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, यह अवसरवाद है. पिछड़ों के प्रति उनके मन में कुछ सम्मान था, तो 2012-17 तक सपा के पास पूर्ण बहुमत था, वह उन्हें जगह दे सकते थे. मेरा मानना है कि 2014 के बाद पिछड़ा उनके साथ नहीं गया और 2022 के बाद भी उनके साथ नहीं जाएगा.
पिछले 24 घंटे में 27 नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं, आठ स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 16,87,424 और मरने वालों की संख्या 22,911 है. सक्रिय मामलों की संख्या 116 है.
कोरोना मृतकों के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा- प्रियंका
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार ने अब तक न तो कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़े जारी किए हैं और न ही मृतकों के परिजनों को किसी तरह का मुआवजा दिया है. उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी जी करोड़ों भारतीयों की पीड़ा और संवेदना को संवेदनहीनता के बूटों तले कुचलिए मत, मृतकों के परिजनों को मुआवजा दीजिए.
लखीमपुर घटना पर अखिलेश का ट्वीट
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाकर यूपीवालों ने बता दिया है कि वो न तो किसानों पर पीछे से किये गये वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को. ये जो आज हाथ ऊपर उठाकर मुस्कुरा रहे हैं… दरअसल वो सपा के समय दिये गये लैपटॉप की वजह से आज अपने पैरों पर खड़े हैं.
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंंच गए हैं. यहां उन्होंने गोरक्षपीठ, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर द्वारा संचालित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर के संस्थापक सप्ताह समारोह-2021 के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लिया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए