UP Breaking News LIVE: पदभार ग्रहण करते ही एक्टिव मोड में नए सीएस दुर्गाशंकर मिश्रा, शुरू की बैठक लेना
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार, 30 दिसंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
नए सीएस दुर्गाशंकर मिश्रा ने शुरू की बैठक लेना
नए सीएस दुर्गाशंकर मिश्रा पदभार ग्रहरण करते ही बैठक लेना शुरू कर दिया है. सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है. जिसमें विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद है.
यूपी में तय समय पर होंगे चुनाव- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग का कहना है कि यूपी में सभी दलों ने समय पर चुनाव कराने की मांग की है. ऐसे में प्रदेश में तय समय पर विधानसभा चुनाव का आयोजन होगा, 5 जनवरी को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा.
दुर्गा शंकर मिश्रा ने मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा लोकभवन पहुंच गए हैं. लोकभवन पहुंचकर उन्होंने मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया. दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के IAS अफसर हैं.

अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे दुर्गा शंकर मिश्रा
नवागत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा अमौसी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. यहां लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने उनका स्वागत किया.
सीएम योगी ने गोरखपुर में 114 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 114 परियोजनाओं का किया लोकार्पण. करोड़ों की सौगातों में गोरखपुर को मिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी शामिल है. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करने में करीब 45 करोड़ रुपए का लागत आई है, यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा.
भारत निर्वाचन आयोग के दौरे का आज अंतिम दिन
यूपी में भारत निर्वाचन आयोग के दौरे का आज अंतिम दिन है. आयोग ने इस दौरान मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाई. बस को CEC सुशील चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आज करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए