UP Breaking News LIVE: देवरिया में बोले सीएम योगी, हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज, हर गांव में बनेगा खेल मैदान
UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश में रविवार, 28 नवंबर की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
UPTET में नकल कराने वाले गिरोह के 16 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज में एसटीएफ ने यूपीटीईटी में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना व सॉल्वर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है.
यूपी टीईटी पेपर लीक के दोषियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट- योगी
यूपीटीईटी 2021 पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोषियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. दोषियों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त होगी. इसके अलावा, सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार परीक्षार्थियों के साथ है. एक माह के अंदर फिर से परीक्षा होगी.
हर गांव में बनाया जाएगा एक खेल मैदान- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कहा कि प्रदेश सरकार ने तय किया है कि राज्य के हर गांव में एक खेल मैदान बनाएंगे और बड़े पैमाने पर खेल मैदान बन भी रहे हैं. हर विकास खंड में स्टेडियम व मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य चल रहा है. साथ ही हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम निर्माण की प्रक्रिया चल रही है.
प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर गंभीर आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है. आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया. हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है.
हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया दौरे पर पहुंचे, यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 70 सालों में उत्तर प्रदेश में सिर्फ़ 12 मेडिकल कॉलेज बने थे. पिछले 5 सालों में प्रदेश में 33 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज होगा, इस लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है.
अखिलेश का योगी सरकार पर हमला
UPTET परीक्षा का पेपर लीक मामले में सपा सुप्रीमो ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने कहा- ‘UPTET 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना बीसों लाख बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है. उप्र शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है. बेरोज़गारों का इंक़लाब होगा बाइस में बदलाव होगा!’
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए