UP Breaking News Live: मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 लोग घायल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 लोग घायल
मथुरा में छाता कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 लोग घायल हो गए. घटना हाइवे पर स्थित शुगर मिल के पास की बताई जा रही है. गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जितेंद्र सिंह ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के JD बने

नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) में बुधवार को जॉइंट डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर्स के पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए हैं. इसमें 36 अधिकारियों को डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं जितेंद्र सिंह को प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोनल ऑफिस का जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है.
नर्सिंग ऑफिसर के 534 पदों की परीक्षा स्थगित
लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर के 534 पदों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यह परीक्षा 28 दिसंबर को आयोजित होनी थी. डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस प्रबंधन ने बुधवार को इस संबंध में निर्णय किया. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते परीक्षा स्थगित की गई है. सीबीटी आधारित सिस्टर ग्रेड 11 भर्ती परीक्षा को स्थगित किया गया है.
सलमान खुर्शीद कल करेंगे यूपी कांग्रेस मुख्यालय में बैठक
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कल बैठक होगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यह बैठक होगी. जनवरी के पहले सप्ताह में यूपी में निकलेगी यात्रा. बता दें कि सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. इस बैठक में नेता कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामला, MP/MLA कोर्ट में आज सुनवाई टली
लखीमपुर के बहुचर्चित प्रभात गुप्ता मर्डर केस में आज MP/MLA कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन टाल दी गई है. इस हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री अजय मित्रा टेनी मुख्य आरोपी हैं. अब इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी में होगी. गौरतलब है कि लखीमपुर के तिकुनिया थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव में प्रभात गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. मामले में प्रभात के पिता संतोष गुप्ता ने अजय मिश्रा टेनी के साथ शशि भूषण, राकेश डालू और सुभाष मामा को हत्या में नामजद आरोपी बनाया था. आरोप लगाया था कि प्रभात गुप्ता को दिन दहाड़े बीच रास्ते में पहली गोली अजय मिश्रा ने मारी और दूसरी गोली सुभाष मामा ने मारी थी. जिसके बाद प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई थी.
ज्ञानवापी विवाद विवाद में सभी मामलों को जिला अदालत में क्लब करने पर आज सुनवाई हुई. चार वादी महिलाओं लक्ष्मी देवी, सीता साहू मंजू व्यास व रेखा पाठक की ओर से जिला अदालत में सभी मामलों को एक साथ सुनने के लिए याचिका दायर की गई है. मामले में आज, बुधवार को जज डॉ. एके विश्वेश ने सुनवाई की. अगली तारीख 7 जनवरी नियत की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए