ePaper

पहली बार 40 प्रतिशत तक रिजल्ट वाले अयोग्य कॉलेज नहीं बनेंगे, UP बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की बन रही लिस्ट

Updated at : 20 Sep 2022 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार 40 प्रतिशत तक रिजल्ट वाले अयोग्य कॉलेज नहीं बनेंगे, UP बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की बन रही लिस्ट

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग में तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जाना, पहली और महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है. परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए पहली बार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील के साथ ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी बोर्ड के 2023 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अलीगढ़ में पहली बार परीक्षा केंद्र को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि 2022 की बोर्ड परीक्षा में जिन कॉलेजों का रिजल्ट 35 से 40 फीसदी तक था, उनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा.

रिजल्ट 35 से 40 प्रतिशत तक रहा

ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग में तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जाना, पहली और महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है. परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए पहली बार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील के साथ ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है, जो अयोग्य कॉलेज हैं और जिनका रिजल्ट 35 से 40 प्रतिशत तक रहा है.

अयोग्य कॉलेज नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

अलीगढ़ के प्रभारी डीआईओएस सुभाष गौतम ने बताया कि यूपी बोर्ड ने अयोग्य कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाने का निर्णय लिया है. उन कॉलेजों को अयोग्य कॉलेज में रखा गया है जिनका 2022 में बोर्ड रिजल्ट 40 प्रतिशत या उससे कम रहा है. ऐसे अयोग्य कॉलेजों की लिस्ट बनाई जा रही है. अलीगढ़ में 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 94 वित्त पोषित, 779 वित्तविहीन कॉलेज हैं. इनमें से अयोग्य कॉलेजों की संख्या 50 से ऊपर रही थी. तहसील स्तर पर ऐसे कॉलेजों को चिन्हित किया जा रहा है. अयोग्य कॉलेजों की लिस्ट बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ भी भेजी जाएगी.

परीक्षा केंद्र के लिए यह रहेंगी प्राथमिकता

जिले में गवर्नमेंट, एडेड, वित्तविहीन कॉलेज हैं, इन्हीं में से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारित करने हैं. शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है कि सबसे पहले गवर्नमेंट कॉलेज में से परीक्षा केंद्र निर्धारित होंगे, फिर उसके बाद एडेड कॉलेज को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके बाद वित्तविहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने पर निर्णय लिया जाएगा. अयोग्य कॉलेजों को यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा.

Also Read: Aligarh News: परीक्षा में केंद्र प्रधानाचार्य नहीं, अब बोर्ड लगाएगा ऑनलाइन कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola