Live Updates

UP Board Result 2021 Updates : जारी होने वाला है यूपी बोर्ड का परिणाम,ऐसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021 Live Update : उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट की तारीख की घोषणा जल्द की जा सकती है. जानकारी के अनुसार सूबे के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा जल्द ही रिजल्‍ट के तारीख की घोषणा कर सकते है.

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं रद्द

यहां चर्चा कर दें कि इस साल, यूपी बोर्ड ने कोविड​​​​-19 के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी.

पोर्टल खुला 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रोल नंबर चेक करने के लिए पोर्टल खोलने का काम किया है.

बोर्ड ने अपलोड किए रोल नंबर

UPMSP ने रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक सक्रिय कर दिया है, जिसका उपयोग छात्रों को परिणाम के दिन करना होगा. रोल नंबर चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर लॉग इन करना होगा.

यूपी बोर्ड परीक्षाएं महामारी के चलते कर दी गई थीं रद्द

गौरतलब है कि इस साल, यूपी बोर्ड ने कोविड​​​​-19 के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी. जिसके बाद 10वीं और 12वीं के छात्रों का आकलन करने और बोर्ड के परिणाम जारी करने के लिए एक ऑल्टरनेटिव असेसमेंट क्राइटेरिया की घोषणा की गई. दोनों क्लासेस के लिए मूल्यांक मानदंड अलग-अलग है.

Gujarat Board 12th Science Result 2021 : साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट जारी,गुजरात बोर्ड के छात्र ऐसे करें चेक

बोर्ड द्वारा कोई घोषणा नहीं की गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बोर्ड का रिजल्ट 17 जुलाई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अभी तक इस संबंध में बोर्ड द्वारा कोई भी घोषणा नहीं की गई है.

जानिए ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा

चरण 2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम’ लिंक एक्टिव (रिजल्ट जारी होने के बाद) हो जाएगा, इसपर क्लिक करें

चरण 3: छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या अन्य मांगी गई जरूरी डीटेल्स दर्ज करनी होगी

चरण 4: नये पेज पर पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी

चरण 5: यहां अपना 10वीं कक्षा का परिणाम चेक कर सकेंगे

चरण 6: इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola