UP Board 10th 12th Result 2021: ऐसे 3 आसान स्टेप में चेक कर सकते हैं यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
UP Board 10th 12th Result 2021 Date, LIVE Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. विद्यार्थियों को इससे संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी. करीब 56,03,813 छात्रों का भविष्य का फैसला होने वाला है.आइये देखते हैं इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां.
Board Result 2021 Live Updates: यहां से चेक करें WB, UP समेत इन राज्यों के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2021 कैसे चेक करें?
परिणाम जारी किए जाने के दिन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
‘यूपी बोर्ड हाई स्कूल (दसवीं कक्षा) परीक्षा – 2021 परिणाम’ या ‘यूपी बोर्ड उच्च माध्यमिक (कक्षा बारहवीं) परीक्षा – 2021 परिणाम’ पर क्लिक करें.
अपने लॉगिन क्रेडेंशियल में Key करें
सबमिट करें और अगले पेज पर रिजल्ट चेक करें
इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2021 जारी किए जाने के बाद इन आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक किया जा सकेगा
results.upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upresult.nic.in, upmsp.edu.in.
क्या रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र दे सकेंगे परीक्षा?
यूपी बोर्ड ने पिछले दिनों बताया था कि जो छात्र अपने 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वह बाद में परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. परीक्षा की तारीखों का ऐलान कोविड-19 की स्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा.
रोलनंबर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव
UPMSP ने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स का यूज करके रोल नंबर सर्च करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर एक लिंक भी एक्टिव कर दिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 56 लाख से अधिक छात्र अपने बोर्ड के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कक्षा 10 के छात्रों की संख्या 29,94,312 और कक्षा 12 के छात्रों की संख्या 26,09,501 है.
जानें कहा चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. इसके अलावा भी कई वेबसाइट पर आप इस रिजल्ट को चेक कर सकेंगे.
इस आधार पर तैयार किया गया है रिजल्ट
जारी मूल्यांकन नीति के अनुसार 12वीं के छात्रों को 50:40:10 फार्मूले के तहत पास किया जाएगा.वहीं 10वीं का रिजल्ट 50:50 फार्मूले के तहत तैयार किया जाएगा. दोनों कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा. यदि कोई छात्र अपने अंक मे सुधार चाहता है, तो उसे अगली बोर्ड परीक्षा में बिना परीक्षा शुल्क के शामिल होने का मौका दिया जाएगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए