Live Updates

UP BEd Result 2022: यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Updated:
विज्ञापन

UP BEd Result 2022 Live: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Joint Entrance Exam Result 2022) का रिजल्ट 5 अगस्त यानी आज ज��री कर दिया गया है. रिजल्ट, महात्मा ज्योतिबा फुले (MJP) रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.in और www.upbed2022.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट

यूपी बीएड की आधिकारिक साइट upbed2022.in पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड रिजल्ट के लिंकपर क्लिक करें.

लॉगिन के लिए मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करें.

सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करन लें.

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिखंड विश्वविद्यालय (बरेली) ने यूपी बीएड परिणाम 2022 जारी कर दिया है. अभ्यर्थी यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. या फिर यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में प्रयागराज की रागिनी यादव ने 359.666 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है.

कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने जारी किया रिजल्ट

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की ही नीतू देवी ने दूसरा स्थान और अभय कुमार गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इस बार 664643 अभ्यर्थियों ने बीएड में आवेदन किया था. दोनों पेपर में 615021 अभ्यर्थी शामिल हुए. कुलपति प्रो केपी सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी किया है.

निगेटिव मार्किंग बढ़ाएगी मुश्किलें

इस बार मू्ल्यांकन में निगेटिव मार्किंग की गई है. इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका लगना तय है. यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 06 जुलाई को हुआ था. इसमें दो पेपर हुए थे. यह दोनों पेपर 400 अंक के हैं. दोनों पेपर्स में 100-100 प्रश्न रखे गए. इसमें प्रत्येक सवाल दो नंबर का था, लेकिन, पहली बार गलत जवाब देने वाले अभर्थियों की निगेटिव मार्किंग की गई है. एक प्रश्न का गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.

10 से 25 अगस्त के बीच कराई जाएगी काउंसलिंग

यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम 2022 का रिजल्ट आने के बाद परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 10 से 25 अगस्त के बीच कराई जाएगी. अभ्यर्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है.इससे अच्छे कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा.इसके साथ ही विश्वविद्यालयों से छात्रवृत्ति और अन्य लाभ भी मिल सकेंगे.इसलिए सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है.

6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी और प्रत्येक पाली में 2 अंक के 100 प्रश्न थे. परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी.

यूपी के 75 जिलों में आयोजित की गई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा ((UP BEd Joint Entrance Exam Result 2022) 6 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी. परीक्षा राज्य भर के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola