ePaper

UP Election: कांग्रेस का 'जय भारत महा जनसंपर्क अभियान' कल से, 15 हजार कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से करेंगे संवाद

Updated at : 18 Aug 2021 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election: कांग्रेस का 'जय भारत महा जनसंपर्क अभियान' कल से, 15 हजार कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से करेंगे संवाद

UP Assembly Election 2022 : यूपी कांग्रेस (UP Congress) गुरुवार से पूरे प्रदेश में जय भारत महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी. इसके तहत पार्टी के 15 हजार कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से संवाद करेंगे.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) गुरुवार से पूरे प्रदेश में 75 घंटे का ‘जय भारत महासंपर्क’ अभियान चलाएगी. यह अभियान 19 से 21 अगस्त तक चलाया जाएगा. इस दौरान 90 लाख लोगों से कांग्रेस पार्टी संपर्क करेगी. यह अभियान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन में चलाया जाएगा.

राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में करेंगे संवाद

यूपी कांग्रेस (UP Congress) के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कल यानी गुरुवार से यूपी में 3 दिन तक जय भारत महा जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है. इस दौरान 15 हजार नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में 75 घंटे निवास करेंगे. वे 90 लाख लोगों से कांग्रेस की नीतियों और राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में संवाद करेंगे.

लोगों की समस्याओं पर करेंगे बात

अजय कुमार लल्लू के मुताबिक, पहले दिन ‘मेरा गांव, मेरा देश’ संवाद कार्यक्रम होगा, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव में चौपाल लगाएंगे. वे प्रत्येक ग्राम सभा में जाएंगे और किसानों व लोगों के जीवन में आ रही समस्याओं के बारे में बात करेंगे.

Also Read: UP News: सीएम योगी का बड़ा फैसला, सहारनपुर के देवबंद सहित इन जगहों पर खुलेगी ATS की यूनिट
20 अगस्त को राजीव गांधी का जन्मदिन

जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन 20 अगस्त को राजीव गांधी का जन्मदिन है. इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ता करीब 30 हजार ग्राम सभाओं में जाएंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करेंगे. इस दौरान वे लोगों को शपथ भी दिलाएंगे. वहीं अभियान के तीसरे दिन श्रमदान का कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता लोग गांव में मिलकर श्रमदान करेंगे.

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

बता दें, कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है. अब वह गांवों में भी अपना सियासी आधार बढ़ाना चाहती है, जिसके तहत वह जय भारत महा जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही हैं. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सूबे के 30 हजार गांव और वार्डों में 75 घंटे का प्रवास कर लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे.

Also Read: UP Chunav 2022 : प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम का चेहरा, किया जा रहा यह दावा

पिछले दिनों पार्टी की ओर से 38 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की गई थी, जिसका अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बनाया गया था. उस समिति में वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और राशिद अल्वी को भी जगह दी गई थी. इस समिति पर चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी होगी.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola