UGC ने जारी की 21 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची, यूपी के इन चार विश्वविद्यालयों को नहीं डिग्री देने का अधिकार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2022 7:40 PM
UGC की ओर से जारी की गई फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची के बारे में बताया गया है कि 21 फर्जी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के खिलाफ काम कर रहे हैं और नियमों का उल्लघंन कर रही थीं. UGC ने जिन 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित किया है उनमें सबसे ज्यादा दिल्ली की हैं और उसके बाद UP की.
UGC Fake University List: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित कर दिया है. इनमें सबसे ज्यादा यूपी और दिल्ली संचालित यूनिवर्सिटी के नाम शामिल हैं. फर्जी होने का अर्थ है कि इन संस्थानों के पास छात्रों को डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे में यदि आपने या आपके किसी अपने इन यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की है तो…?
UGC की ओर से जारी की गई फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची के बारे में बताया गया है कि 21 फर्जी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के खिलाफ काम कर रहे हैं और नियमों का उल्लघंन कर रही थीं. UGC ने जिन 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित किया है उनमें सबसे ज्यादा दिल्ली की हैं और उसके बाद उत्तर प्रदेश की. UGC द्वारा फर्जी घोषित यूनिवर्सिटी में आठ विश्वविद्यालय दिल्ली के और चार उत्तर प्रदेश के हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दो-दो फर्जी विश्वविद्यालय हैं जबकि कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में एक-एक है.
यूपी में यदि फर्जी यूनिवर्सिटीज की बात की जाए तो प्रयागराज के प्रयाग स्थित गांधी हिंदी विद्यापीठ, कानपुर की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉप्लेक्स होमियोपैथी, अलीगढ़ के अचलताल में बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) और लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित भारतीय शिक्षा परिषद का नाम शामिल है. पिछले साल भी UGC ने देशभर के 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी पाया था. यूजीसी ने प्रकाशित विश्वविद्यालयों की सूची को “स्वयंभू, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान” करार दिया है, जिनके पास डिग्री प्रदान करने की शक्ति नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










