Bhadohi News: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 14 घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2022 8:56 AM
भदोही के चौरी क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई, इसके अलावा कुल 14 बारातियों के घायल होने की खबर है. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
Bhadohi News: प्रदेश के भदोही जिले के चौरी क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है. जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई, मृतकों में कार ड्राइवर और दो महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा कुल 14 बारातियों के घायल होने की खबर है. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
दरअसल, यह घटना चौरी थाना क्षेत्र के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास की है. यहां वाराणसी भदोही मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 14 लोग घायल हो गए. सभी को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यहां पांच मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.
चौरी क्षेत्र के अमवा खुर्द गांव से ज्ञानपुर के भीदीउरा गांव में बरात गई थी. महिलाएं और बच्चे एक स्कॉर्पियो में सवार थे, जोकि बरात में शामिल होने के बाद सभी स्कॉर्पियो से ही वापस लौट रहे थे. गाड़ी जब कोल्हण हनुमान मंदिर के पास चौरी बाजार पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई.
इस हादसे में सुमन देवी (35), सोनम देवी (32) चालक रंजीत (32) निवासी पकरी की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल ममता, किरन, नगीना, सोनी और अंशु को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में बच्चों की संख्या ज्यादा थी. गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










