The Kashmir Files: देश में नई बहस शुरू हुई है, जिस मकसद से फिल्म बनाई थी, वह पूरा होता दिख रहा है : विवेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Mar 2022 3:47 PM
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने से पहले और बाद में इसे लेकर दक्षिणपंथ और वामपंथ विचारधारा मानने वाले लोगों के बीच तीखी बहस जारी है. वहीं, लोग इस फिल्म को देखने के लिए पूरी फैमिली के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं. टीवी चैनलों में इस विषय को लेकर बहस ने भी जोर पकड़ लिया है.
Lucknow News: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लेखक और निर्माता विवेक अग्निहोत्री रविवार को यूपी की राजधानी आए हुए थे. इस बीच उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कई सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने जो मकसद सोचते हुए फिल्म का निर्माण किया था, वह पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है. लोग अब कश्मीर पर बोले जाने वाले झूठ को लेकर चर्चा करने लगे हैं.’
फिल्म के कलाकारों के साथ लखनऊ आए द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते समय बड़े ही मुुखर अंदाज में नजर आए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में इस फिल्म को बनाने के बाद किसी बहस की शुरुआत नहीं की है बल्कि सच्चाई बयां की है. इस बीच उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि तकरीबन 20 साल पहले हिंदू देवी-देवता की आपत्तीजनक पेंटिंग बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का उन्होंने समर्थन किया था. मगर आज वे हिंदुुुत्व को बढ़ावा देने वाले चेहरा बनकर उभरे हैं. ऐसा क्यों? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे तब भी अभिव्यक्ति की आजादी के लिए बोलते थे, अब भी बोलते हैं. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फिल्म देखने के बाद लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं तो उस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है.
बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज होने से पहले और बाद में इसे लेकर दक्षिणपंथ और वामपंथ विचारधारा मानने वाले लोगों के बीच तीखी बहस जारी है. वहीं, लोग इस फिल्म को देखने के लिए पूरी फैमिली के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं. टीवी चैनलों में इस विषय को लेकर बहस ने भी जोर पकड़ लिया है.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से पहले कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है. कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. कई अन्य राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विचार भी किया जा रहा है. यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी से जबरन पलायन और उनके साथ हुई ज्यादतियों पर आधारित पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










