Noida Supertech Twin Towers Demolition: बस एक बटन से जमींदोज हो गया भ्रष्टाचार का ट्विन टावर
नोएडा के सेक्टर-93ए में बना सुपरटेक ट्विन टावर (Noida Supertech Twin Towers Demolition) आज यानी रविवार दोपहर ढाई बजे ध्वस्त कर दिया गया. 40 मंजिला इमारत को गिराने का काउंटडाउन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली थी.
बस एक बटन से जमींदोज हो गई भ्रष्टाचार की इमारत
आखिरकार, नोएडा का ट्विन टावर एक बटन दबाकर ही ध्वस्त कर दिया गया. देखते ही देखते मात्र 12 सेकेंड में कुतुबमिनार से सात-आठ मीटर ऊंची इमारत को मलबे के ढेर में बदल दिया गया. इसी के साथ भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए सुपरटेक ट्विन टावर्स को इतिहास में दर्ज कर दिया.
ब्लास्ट की उल्टी गिनती शुरू, नजारा देखने के लिए उमड़ी भीड़
इंडिया में पहली बार इस तरह से इमारत को ध्वस्त होते देखने के लिए नोएडा ट्विन टावर के पास लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. सभी इस नजारे को देखने के लिए आए हुए हैं.
निकलेगा हजारों टन मलबा, 13 करोड़ की अनुमानित है रिकवरी
ट्विन टावर को ढहाने के बाद इससे हजारों टन मलबा निकलेगा, जिसे आगे चलकर बेचा भी जा सकता है. मलबे की कुल कीमत 13 करोड़ लगायी जा रही है. जानकारों की मानें, तो मलबा खरीदने और उसे बेचने का बिजनेस जबरदस्त मुनाफेवाला है. आंकड़ों में बात करें, तो सामान्य तौर पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का मलबा 500-800 रुपये प्रति ट्रॉली बिकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए