Sitapur News: सीतापुर में ट्रक की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर के परखच्चे, ट्रॉली सवार 4 लोगों की मौत, 30 घायल

सीतापुर में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे में ट्रॉली में सवार एक ही परिवार के लोगो को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है.
Sitapur News: सीतापुर में नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे में ट्रॉली में सवार एक ही परिवार के लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. घायलों में 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
दरअसल, सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की देर रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार चार लोगों की मौत गई है, हादसे में ट्रैक्टर सवार करीब करीब 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग रोजा-शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा जा रहे थे.
सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर ये भीषण हादसा उस वक्त हुआ था, बारिश के कारण सवारियों भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी, इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि, ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए, और ट्रॉली में सवार लोग दूर जा गिरे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान बरेली के गांव पटेरा के इसरायल पुत्र मो. सफी. सब्बुल पुत्र सूबेदार, शाहजहांपुर के रोजा थाने के गांव हतौरा के हमनयन पुत्र रज्जाक और नूर मोहम्मद के रूप में की गई है. इसके अलावा करीब 30 लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




