ePaper

UP Schools Update: राजधानी लखनऊ में आज से खुलेंगे स्कूल, अलीगढ़ में 17 जनवरी तक बढ़ा शीतकालीन अवकाश

Updated at : 16 Jan 2023 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
UP Schools Update: राजधानी लखनऊ में आज से खुलेंगे स्कूल, अलीगढ़ में 17 जनवरी तक बढ़ा शीतकालीन अवकाश

UP Schools Update: यूपी में गलन भरी सर्दी और शीतलहर के कारण ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते यूपी के विभिन्न जिलों के स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को निर्धारित डेट से आगे बढ़ा दिया गया है, हालांकि, लखनऊ में पहली से आठवीं तक के स्कूल सोमवार यानी आज से खुलेंगे.

विज्ञापन

UP Schools Update: उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी और शीतलहर के कारण ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते यूपी के विभिन्न जिलों के स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को निर्धारित डेट से आगे बढ़ा दिया गया है, तो वहीं राजधानी लखनऊ में शीतलहर के चलते बंद चल रहे पहली से आठवीं तक के स्कूल सोमवार यानी आज से खुलेंगे. हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर ठंड के साथ बारिश की संभावना जताई है.

अलीगढ़ में 17 जनवरी तक बढ़ा शीतकालीन अवकाश

दरअसल, पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए अलीगढ़ जनपद में कक्षा एक से आठ तक के शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यहां 17 जनवरी तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा. जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है. दो दिन अवकाश बढ़ने के साथ अब 18 जनवरी को स्कूलों के खुलने की संभावना है. बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान किसी भी स्कूल के खुलने की सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.

मेरठ और गोरखपुर में भी शीतकालीन अवकाश

मेरठ में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे. जबकि कक्षा 9 से 12वीं के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कर दिया गया है. गोरखपुर के जिलाधिकारी ने भी एलकेजी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश दो दिन बढ़ा दिया है. इसके मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों में 16 और 17 जनवरी को अवकाश रहेगा. जिन स्कूलों में प्री-बोर्ड या प्रैक्टिकल परीक्षा निर्धारित है, वे सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक परीक्षा आयोजित कर सकते हैं.

लखनऊ में आज से खुलेंगे स्कूल, लेकिन बदला रहेगा समय

इधर, राजधानी लखनऊ में सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल सोमवार यानी आज से खुल रहे हैं, हालांकि ठंड के कारण इनके समय में परिवर्तन किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत अत्यधिक शीतलहर के मद्देनजर जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, समस्त बोर्ड के विद्यालयों का समय 16 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक छात्र हित में परिवर्तित किया गया है.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola