UP Election Result 2022: मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी को Hacking का डर, आयोग से की जैमर लगाने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Mar 2022 1:37 PM

विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को मतगणना होनी है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से प्रदेश के सभी स्ट्रांग रूम के बाहर जैमर लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

UP Election result 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सभी सात चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. यूपी विधानसभा चुनाव की 403 सीटों पर 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे, इससे पहले अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी और उनके समर्थन EVM स्ट्रांग रूम के आगे डेरा डाले हुए हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से प्रदेश के सभी स्ट्रांग रूम के बाहर जैमर लगाने की मांग की है.

समाजवादी पार्टी ने की जैमर लगाने की मांग

समाजवादी पार्टी ने काउंटिंग वाली जगहों पर जैमर लगवाने की मांग की है. पार्टी ने यह अपील चुनाव आयोग से की है. सपा की ओर से कहा गया है कि यूपी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना में सुरक्षा और ईवीएम की हैकिंग को रोकने जैसे कारणों के लिए जैमर को लगवाने की आवश्यकता है.

सपा ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

सपा ने इससे पहले अपने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे प्रदेश भर में जहां भी काउंटिंग होने वाली है, वहां दो अधिवक्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करवाएं. इसके लिए सभी कैंडिडेट्स से दो वकीलों के नाम और मोबाइल नंबर मांगे गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola