ePaper

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 11 दिन शेष: 2400 किलो के घंटे की गूंज सुनेगी अयोध्या नगरी, कन्नौज से आएगा इत्र

Updated at : 11 Jan 2024 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 11 दिन शेष: 2400 किलो के घंटे की गूंज सुनेगी अयोध्या नगरी, कन्नौज से आएगा इत्र

**EDS: TO GO WITH STORY** Ayodhya: Projected image of Sarayu river ghats as per Ayodhya Master Plan. (PTI Photo)(PTI01_09_2024_000118B)

इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
undefined

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेजी से हो रही है. समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है.

undefined

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तमाम राम भक्तों के बीच भारी उत्साह है. हर कोई अपने-अपने तरीके से इसमें योगदान दे रहा है. कोई पंच धातु से 1100 किलो का दीया बना रहा है, तो कोई 2400 किलो वजन के घंटे की गूंज पूरी अयोध्या को सुनाने की तैयारी में है.

undefined

कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने रामलला को महकाने के लिए खास सुगंध तैयार की है. यह इत्र सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पूरे मंदिर प्रांगण को भी अपनी खुशबू से महकायेगा.

undefined

गुलाब के फूलों से निर्मित गुलाब जल से रामलला स्नान करेंगे. उसके बाद मशहूर इत्र अतर मिट्टी, अतर मोतिया, रूह गुलाब, चंदन के तेल और हिना से सुगंधित होंगे. सर्दी को ध्यान में रखते हुए रामलला के लिए अतर शमामा भी बनाया है, जो ठंड से बचाने में मदद करता है. इस खास इत्र को बनाने में जड़ी बूटियों के मिश्रण का भी प्रयोग किया गया है.

Also Read: Ram Mandir: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, VHP ने किया खुलासा
undefined

एक रथ पर विभिन्न प्रकार के इत्र और सुगंधित जल को नगर भ्रमण के उपरांत प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए बुधवार को रवाना किया गया. इसे 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान प्रयोग करने के लिए मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया जायेगा.

undefined

2400 किलो के घंटे की गूंज सुनेगी अयोध्या नगरी : एटा के जलेसरवासियों की तरफ से राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घंटा सौंपा गया. घंटा अष्टधातु का है. दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज दस किलोमीटर तक जायेगी. इसके साथ ही 51 किलो के सात और घंटे भी सौंपे गये हैं.

Also Read: Ram Bhajan 2024: अयोध्या राम मंदिर के लिए कई सिंगर्स ने बनाए जबरदस्त भजन, PM मोदी खुद कर रहे तारीफ, LIST
undefined

एक और देशभर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह देखी जा रही है, तो दूसरी ओर इसपर राजनीति भी जारी है. कांग्रेस ने समारोह का बहिष्कार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola