Raju Shrivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव ने 15 दिन बाद खोली आंखें, होश आने पर प्रशंसक बोले...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2022 6:36 PM

विज्ञापन

10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के समय सीने में दर्द हुआ था. उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था.राजू के होश में आने की बात सुनकर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है. कानपुर में उनके लिए लंबे समय से दुआओं का दौर चल रहा है. लोग भगवान से दिनरात प्रार्थना कर रहे थे.

विज्ञापन

Kanpur News: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर है. हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को गुरुवार सुबह थोड़ी देर के लिए होश आया था. हालांकि, वह फिर से बिहोश हो गए. वह पिछले 15 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. उनके निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है. उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है.

वर्क आउट के समय आया था कार्डिक अरेस्ट

10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के समय सीने में दर्द हुआ था. उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था.राजू के होश में आने की बात सुनकर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है. कानपुर में उनके लिए लंबे समय से दुआओं का दौर चल रहा है. लोग भगवान से दिनरात प्रार्थना कर रहे थे.

राजू के स्वास्थ्य को लेकर ख़ुशी

राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है. यह खबर सुनते ही व्यापारी नेता ज्ञानेश तिवारी ने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं. दुआएं काम आई हैं. अब वह जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच आएंगे. वहीं, राजू श्रीवास्तव के क़रीबी मित्र और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी वीडियो जारी करते हुए उनके स्वास्थ्य का अपडेट दिया है.वीडियो में अन्नू ने बताया है कि उनकी राजू श्रीवास्तव के साले से बात हुई उनको होश आया गया है और डॉक्टर की टीम लगातार इलाज कर रही है. राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना के मुताबिक देशभर की दुआएं राजू भाई के लिए काम आई हैं. अब हम सभी को पूरी उम्मीद है कि भगवान उनके साथ हैं और वह जल्द ही हम सबके बीच आएंगे.

रिपोर्ट : आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola