Prayagraj News: लापता चार सगी बहनों में से दो लखीमपुर में मिली, एक ने प्रेमी संग रचाया विवाह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2023 6:59 PM
Prayagraj News: प्रयागराज स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा इलाका में रहने वाले एक ही परिवार की चार बेटियां लापता हो गई. जिसमें से दो मिल गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार कर्नलगंज पुलिस ने दो बहनों को लखीमपुर से बरामद कर लिया, जबकि दो की तलाश जारी है.
Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा इलाका में रहने वाले एक ही परिवार की चार बेटियां लापता हो गई. जिसमें से दो मिल गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार कर्नलगंज पुलिस ने दो बहनों को लखीमपुर से बरामद कर लिया, जबकि दो की तलाश जारी है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
दरअसल पूरा मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा इलाका का है. जहां चार बहनें 26 दिसंबर की शाम से लापता हो गईं थीं. जिसके बाद घरवालों ने 29 दिसंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं. जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई. इस दौरान पुलिस ने दो बहनों को लखीमपुर से तलाश लिया है जबकि दो को ढूंढा जा रहा है. बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी ने लखीमपुर के ही एक युवक से शादी कर ली है.
एसीपी राजेश यादव ने बताया कि चारों बहनें एक साथ लखीमपुर के गोला गोकर्ण मोहल्ले में गई थीं. वहां बड़ी बहन ने एक युवक से शादी कर ली. जबकि उससे छोटी बहन की भी वहीं के एक युवक से दोस्ती है. फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों को तलाश लिया है और अभी दो को ढूंढा जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर पहुंचने के बाद सभी नेकिराए का कमरा ले लिया. इसके बाद दो बहनें अपने-अपने दोस्त के साथ घूमने चल गईं. जबकि दो छोटी बहनें लखीमपुर से ट्रेन पकड़कर गाजियाबाद की तरफ चली गईं. जिनकी मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है.
बता दें कि कौड़िहार निवासी एक परिवार छोटा बघाड़ा में रहता है. 12 से 18 साल की चारों बहनें अपनी मां के साथ यहां रहती हैं जो पांच दिन पहले घर से निकल गई थीं. लेकिन घर वापस नहीं आई. जिसके बाद उनकी मां ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










