‘श्री राम, जय राम’ के नारों के बीच अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो
Author Amitabh kumar
Updated:
विज्ञापन
रोड शो करने के बाद पीएम मोदी अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी नजर आए.
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Ayodhya:अयोध्या पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब एक घंटे का रोड शो किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री शनिवार को सुबह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उदघाटन किया और इसके बाद पीएम ने अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें