PM Modi Varanasi, LIVE Updates : रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, भारत-जापान के सहयोग की मिसाल
Varanasi: Prime Minister Narendra Modi addresses a gathering during his visit to Varanasi, Thursday, July 15, 2021. UP Governor Anandiben Patel and CM Yogi Adityanath are also seen. (PTI Photo)(PTI07_15_2021_000048A)
PM Modi, LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौर पर हैं. वाराणसी में आज पीएम मोदी 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यूपी चुनाव (UP Assembly Election 2022 ) को देखते हुए पीएम का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अपने दौरे में पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र रुद्राक्ष, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 100 बेड के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग, समेत अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर हर अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ..
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी
अपने वाराणसी दौरे में पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गये है. यहां पीएम मोदी एक रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे. बता दें, 1200 की क्षमता वाला हॉल है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर. इसे भारत-जापान के सहयोग की मिसाल के तौर पर भी देका जा रहा है.
सीएम योगी की पीएम मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि योगी राज में यूपी का विकास हुआ है. कानून व्यवस्था में सुधार आया है.
साढ़े पांच सौ ऑक्सिजन प्लांट बनाने का काम भी तेजी से जारी
पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में 4 साल पहले तक जहां यूपी में दर्जनभर मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, उनकी संख्या अब करीब 4 गुना हो गई है. बहुत सारे मेडिकल कॉलेज का निर्माण अलग-अलग चरण में है. साढ़े पांच सौ ऑक्सिजन प्लांट बनाने का काम भी तेजी से जारी है. आज बनारस में ही 14 ऑक्सिजन प्लांट का लोकार्पण किया गया. आगे उन्होंने कहा कि काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है. जिन बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज अब काशी में भी हो रहा है. मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ और सेवाएं जुड़ रही हैं.
यूपी देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करने वाला राज्य
यूपी देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है. सबको वैक्सीन और मुफ्त वैक्सीन हमारा उद्देश्य है. यूपी के लोगों ने कोरोना को अच्छी तरह संभाला है. चार साल पहले तक यूपी में जहां दर्जन भर मेडिकल कॉलेज होते थे…वहीं अब ये चार गुना हो गये हैं. यहां अब साढ़े पांच सौ ऑक्सीजन बनाने का काम चल रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए