ePaper

PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपए

Updated at : 12 Oct 2022 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपए

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC ON TUESDAY, SEPT. 13, 2022** Thiruvananthapuram: Congress leader Rahul Gandhi walks with an elderly supporter during the party's Bharat Jodo Yatra, in Thiruvananthapuram district, Tuesday, Sept. 13, 2022. (PTI Photo)(PTI09_13_2022_000207A)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का इंतजार खत्म हो चुका है. केंद्र सरकार दिवाली से पहले किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर करने जा रही है. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक...

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: उत्तर प्रदेश के अन्नदाता को पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. अच्छी खबर ये है कि दिवाली से पहले लाभार्थियों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दो हजार रुपए ट्रांसफर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार (Central Government) ने 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में पैसे भेजने का फैसला लिया है.

17 अक्टूबर को आएंगे पीएम किसान योजना के पैसे

रिपोर्टस के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस दिन किसानों के खाते में 2000 रुपए आ सकते हैं. पीएम किसान योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है.

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानें आवेदन की स्थिति

अगर कोई किसान इस वजह से परेशान है कि वह अपने आवेदन की स्थिति नहीं जा पा रहा है, तो बता दें कि, सरकार ने किसानों की सुव‍िधा के ल‍िए 155261 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जहां वे पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा किसान पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं. जिन किसानों को यह 12वीं किस्त (11th installment of PM Kisan) मिलेगी, उनके नाम सरकार ने इस लिस्ट में दिए गये हैं.

पीएम किसान योजना के लिए eKYC कैसे कराएं

यहां बताई जा रही जानकारी उन किसानों के लिए है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि, किसान अब OTP बेस्‍ड eKYC करा सकते हैं. ई-केवाईसी कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी. लेक‍िन अब इसके ल‍िए तारीख की बाध्‍यता खत्‍म कर दी गई है. मतलब, अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर Biometric बेस्‍ड ई-केवाईसी करा सकते हैं, और अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं

लाभार्थियों की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें.

  • फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब संबंधित जानकारी दर्ज करें.

  • इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें.

  • अब आपको स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola