ePaper

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, पता चल गया कब आएंगे 2000 रुपए

Updated at : 05 Sep 2022 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, पता चल गया कब आएंगे 2000 रुपए

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है. इस बार 12वीं किस्त के पैसे...

विज्ञापन

PM Kisan 12th Installment Update: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस बार यूपी के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश न होने के कारण किसानों को महंगे डीजल से फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है, तो कहीं बाढ़ की वजह से फसल बर्बाद हो गई है. ऐसे में अब किसानों को अगली किस्त से ही थोड़ी बहुत राहत की उम्मीद है. इस बीच पीएम किसान (PM Kisan Yojana) के तहत आने वाली 12वीं किस्त का समय नजदीक आ गया है.

जल्द शुरू होगा डेटा सत्यापन और अपडेट करने का काम

किसानों के लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने अपना ई-केवाईसी करा लिया है, और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से कनेक्ट हैं. योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) को लेकर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों के कृषि मंत्री मौजूद रहे. इस दौरान राज्यों को निर्देश दिए गए कि जो भी पात्र किसान है, सिर्फ उन्हीं को योजना का लाभ मिलना चाहिए. साथ ही कहा गया कि डेटा सत्यापन और उसे अपडेट करने का काम भी जल्दी से जल्दी पूरा होना चाहिए.

पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी

किसानों को अगली यानी 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सच‍िव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया क‍ि, जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक हैं उन्हीं के खाते में अगली क‍िस्‍त के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने आगे बताया कि, स‍ितंबर के लास्ट तक सभी क‍िसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की रकम ट्रांसफर होने की उम्‍मीद है.

पीएम किसान योजना के तहत एक साल में कितनी किस्त मिलती हैं

दरअसल, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी के किसानों के लिए भी पीएम किसान योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. इस योजना के लिए e-KYC की लास्ट डेट निकल चुकी है, जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola