Gorakhpur News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रहे सर्दी-जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज, सतर्कता जरूरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2022 1:16 PM
जिला अस्पताल के मेडिसिन व सीना रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है. दोनों विभागों में एक दिन में 800 से अधिक रोगी देखे जा रहे हैं. जाड़े की शुरुआत होते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम, डायरिया, हाई ग्रेड फीवर और सांस फूलने के हैं.
Gorakhpur News: ठंड बढ़ने के साथ-साथ गोरखपुर जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम बुखार, डायरियाा, हाई ग्रेड फीवर व सांस फूलने के मरीज भी बढ़ने लगे हैं. ठंड का मौसम शुरू होते ही जिला अस्पताल में पहुंचने वाले रोगियों में से लगभग 50 प्रतिशत रोगी सर्दी, जुकाम, डायरिया, हाई ग्रेड फीवर और सांस फूलने के हैं. उनका ओपीडी में उपचार चल रहा है.
गोरखपुर जिला अस्पताल के मेडिसिन व सीना रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है. दोनों विभागों में एक दिन में 800 से अधिक रोगी देखे जा रहे हैं. जाड़े की शुरुआत होते ही गोरखपुर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम, डायरिया, हाई ग्रेड फीवर और सांस फूलने के हैं.
राहत की बात यह है कि डायरिया के मरीज दो-तीन दिन और बुखार के रोगी एक सप्ताह के भीतर सही हो रहे हैं. जिला अस्पताल के ओपीडी में डेंगू के मरीज अब नाम मात्र के मिल रहे हैं. अगर कोरोना की बात की जाए तो एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं आए है, जबकि नवंबर माह के शुरुआत में डेंगू के काफी तादात में मरीज आ रहे थे.
गोरखपुर जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हृदय रोग विभाग में सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द की शिकायत को लेकर मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं. पिछले महीने में इनकी संख्या 50 से 60 मरीज प्रतिदिन थी. लेकिन, इस समय 90 से 100 रोगी रोज ओपीडी में अपना इलाज कराने पहुंचे रहे हैं . इनमें से ज्यादातर लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिल रहा है.
गोरखपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बी के सुमन ने बताया कि सर्दी की शुरुआत के साथ साथ सर्दी, जुकाम, बुखार व डायरिया के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस समय दिन में धूप और रात में ठंड का मौसम है. लोगों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
Also Read: UP: शहरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को योगी सरकार अपनाएगी इंदौर मॉडल, अफसरों ने किया दौरा
इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदय रोग से संबंधित लोगों को ठंड से काफी बच कर रहना चाहिए. धूप निकलने के बाद ही टहलने जाए और नियमित दवाई ले और अगर कोई दिक्कत होती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
रिपोर्ट– कुमार प्रदीप, गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










