UP: द्रौपदी मुर्मू के समर्थन पर ओपी राजभर बोले- मैं सपा के साथ हूं, NDA उम्मीदवार के कहने पर डिनर में गया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2022 11:24 AM
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, राष्ट्रपति चुनाव में मैं सपा के साथ हूं NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के डिनर में गया था. उन्होंने बताया कि, द्रौपदी मुर्मू का मेरे पास फोन आया था. उन्होंने मिलने की इच्छा जताई थी.
Lucknow News: एनडीए (NDA) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात्रि भोज रखा, जिसमें विपक्ष से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी पहुंचें. यहां उन्होंने मुर्मू के समर्थन के साथ उनके राष्ट्रपति बनने का ऐलान भी कर दिया. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा के कमजोर होते गठबंधन पर सवाल उठना शुरू हो गए. इस बीच अब राजभर ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि वे सिर्फ द्रौपदी मुर्मू के बुलावे पर डिनर में शामिल होने गए थे, और राष्ट्रपति चुनाव में वह सपा के साथ है.
दरअसल, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि वह NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बुलावे पर ही उनसे मिलने गए थे. रही बात मुर्मू को समर्थन देने की तो उस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वब पार्टी नेताओं और विधायकों से बातचीत कर चार दिन में फैसला करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे समाजवादी पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे, लेकिन अखिलेश यादव गठबंधन तोड़ेंगे तो इसके बाद वह निर्णय करेंगे.
राजभर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की बैठक में शामिल होने गए थे. राजभर ने बताया कि कि मुर्मू ने उनसे उनका समर्थन करने का अनुरोध किया है. इस मामले पर उन्होंने पार्टी नेताओं और विधायकों से बातचीत कर चार दिन में समर्थन के मसले पर निर्णय करने की बात कही. रात्रिभोज के कार्यक्रम में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी मौजूद रहे.
राजा भैया’ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘आज के दौर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का चयन बेहद जरूरी है. यही कारण है कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल भी उनका समर्थन कर रहे हैं. हमारे दोनों विधायक उनका समर्थन करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










