UP News: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा ऐलान, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का करेंगे समर्थन

आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर किया कि उनकी पार्टी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगी. हालांकि, उन्होंने अभी सपा के साथ गठबंधन को जारी रखने की बात कही है.
Lucknow News: देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है और 21 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी. हालांकि, सपा के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी तक गठबंधन जारी है.
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक तरफ जहां द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही तो वहीं दूसरी ओर सपा को लेकर पार्टी का रुख पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पहले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की और से डिनर पर बुलाए जाने और सर्मथन देने के प्रस्ताव का जिक्र किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया और उन्होंने पूछा कि आप जिस दलित और पिछड़े वर्ग के लिए लड़ रहे हैं, द्रौपदी मुर्मू भी उसी वर्ग से आती हैं, आप उनके समर्थन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते. इस मौके पर उन्होंने आज द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है.
SBSP के अध्यक्ष ओ.पी. राजभर ने कहा कि, CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं. आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें. मैंने उनसे मुलाकात की. जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई. उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है.
ऐसे में अब सुभासपा के सभी 6 विधायक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया. इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर है. इस दौरान उन्होंने सपा के साथ चल रही कड़वाहट का जिक्र करते हुए कहा कि, अखिलेश यादव को मेरे वोट की जरूरत नहीं है. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई बैठक में मुझे बुलाया तक नहीं. वे सिर्फ जयंत चौधरी को बुलाते हैं.
Also Read: द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आई शिवसेना, अब तक इन पार्टियों का मिला साथ, जानें किसका पलड़ा भारी
Posted by Sohit Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




