Hathras News: पुलिस कस्टडी में मौत पर पोस्टमार्टम और इलाज करने वाले डॉक्टर समेत 12 को नोटिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2022 3:41 PM
हाथरस के डीएम रमेश रंजन ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दे दिए हैं. एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने डाक्टर समेत 12 लोगों को मामले में आकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भिजवाए हैं. इसमें राजकुमार का पोस्टमार्टम करने वाले, इलाज करने वाले, पुलिसकर्मियों और परिजनों को बुलाया गया है.
Aligarh News: हाथरस जनपद के गांव बिसाना में लघुशंका से शुरू हुए विवाद के बाद मारपीट, पथराव, फायरिंग में घायलों को पुलिस कस्टडी में ले जाते समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता राजकुमार की मौत हो गई थी. मामले में अब मृतक राजकुमार का पोस्टमार्टम और इलाज करने वाले डॉक्टर समेत 12 लोगों को नोटिस भेजा गया है. लापरवाही बरतने पर मामले में कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मी पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं.
Also Read: हाथरस में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर कोतवाल समेत 4 निलंबित, अब दूसरे जिले की पुलिस करेगी जांच
हाथरस के डीएम रमेश रंजन ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दे दिए हैं. एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने डाक्टर समेत 12 लोगों को मामले में आकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भिजवाए हैं. इसमें राजकुमार का पोस्टमार्टम करने वाले, इलाज करने वाले, पुलिसकर्मियों और परिजनों को बुलाया गया है. मृतक राजकुमार के मामले में शव का पोस्टमार्टम करने वाले वरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवनीत अरोरा, उपचार करने वाली टीम में शामिल डा.महावीर सिंह, सवा फारुख स्टाफ नर्स, विक्रम सिंह, मोहित सिंह, महेंद्र सिंह और मृतक पक्ष से रमन कुमार, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, इंद्रपाल सिंह को नोटिस थमा दिया है.
Also Read: Hathras News: पुलिस कस्टडी में मौत पर एक और एसआई सस्पेंड, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
राजकुमार की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर चंदपा कोतवाली प्रभारी चतर सिंह राजौरा, उप निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार, कॉन्स्टेबल अश्वनी सिरोही और रमन यादव को सस्पेंड किया जा चुका है. बता दें कि हाथरस के गांव बिसाना में राजकुमार के घर के बाहर पड़ोसी राजू राघव का बेटा नाली पर लघुशंका करने लगा, जिसको लेकर दोनों पड़ोसियों में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट, पथराव, फायरिंग में बदल गया था. जिसमें राजकुमार समेत दो लोग घायल हो गए थे. पुलिस मारपीट में घायल राजकुमार व दूसरे पक्ष के आकाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां परीक्षण के दौरान राजकुमार ने सीने में दर्द बताया था. वहां इंजेक्शन लगवाने के बाद पुलिस राजकुमार व आकाश को चंदपा कोतवाली लेकर पहुंचे थे. कोतवाली में मंगलवार सुबह राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई थी. राजकुमार को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां पर उसकी मौत हो गई थी.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










