Live Updates

Mulayam Singh Yadav Live: ‘नेताजी’ के अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया पार्थिव शरीर

Updated:
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज उपचार के दौरान निधन हो गया. बीते कई दिनों से उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था, बल्कि हालत लगातार नाजुक होती जा रही थी.

विज्ञापन

‘नेता जी’ के अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया पार्थिव शरीर

नेता जी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया. सुबह 10 बजे से पंडाल में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं. इसके बाद 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी और ओम बिरला भी होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी व ओम बिरला भी शामिल होंगे. पीएम मोदी गुजरात से सीधे सैफई मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये पहुंचेंगे. देर शाम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप भी सैफई पहुंच गये थे. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सीएम योगी पहुंचे, साथ में भूपेंद्र चौधरी और स्वतंत्र देव सिंह भी

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई स्थित उनके घर पहुंच गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव को घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है. उनकेसाथ भूपेंद्र चौधरी और स्वतंत्र देव सिंह भी हैं. बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. वह गुजरात से सीधे यूपी आएंगे. सैफई में मुलायम सिंह के दर्शन के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सभी लोगों की आंखों में नमी है. नेता जी के पार्थिव शरीर को लेकर एंबुलेंस जैसे ही सैफई स्थित घर पहुंची वैसे ही वहां शोक की लहर फैल गयी. एंबुलेंस से उतारकर नेता जी के पार्थिव शरीर को उनके घर के अंदर ले जाया गया है.

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धाजंलि

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने गरीबों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारी. अभी तक के जो भी नेता रहें उनमें से मुलायम जी एक बड़ा नाम थे. दिलचस्प बात यह है कि इतनी उम्र के बावजूद वे सदन में आते और हर वक्तव्य को सुनते समझते थे.

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियों में प्रशासन जुटा गया है. इस बीच जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी सैफई पहुंच गए हैं.

बिहार में 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola