UP Fourth Phase Polling: पीलीभीत में मतदान के दिन बंद रहेगा बाजार, डीएम ने जारी किया फरमान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2022 3:01 PM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पीलीभीत में चौथे चरण यानी 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने मतदान का दिन बंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पीलीभीत में चौथे चरण यानी 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने मतदान का दिन बंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिएं हैं. मतदान के दिन शहर, कस्बे और गांव के बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कारखाने और उद्योगों को भी बंद कर कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी देने का फरमान जारी किया है. मगर, इसके बाद भी मतदान के दिन दुकान खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पीलीभीत में मतदान के दिन बंद रहेगा बाजार

जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने श्रम विभाग के अफसरों को मतदान के दिन बाजार एवं उद्योग खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को कहा है. हालांकि, मतदान का दिन साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन नहीं है, लेकिन मतदान के चलते बाजार बंद रहेगा.

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निकाली रैली

मतदान के दिन बंदी को अगले साप्ताहिक बंदी में नहीं जोड़ा जाएगा. जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी है. इसके लिए मतदाता जागरूकता के लिए शहर में रैली निकाली गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल हुए. इसके साथ ही कस्बों और गांवों में भी मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

चौथे चरण में 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान

चौथे चरण में 59 सीटों पर 23 फरवरी यानी मंगलवार को मतदान होना है. इनमें- पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सु), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सु), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सु), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (सु), मश्रिखि (सु), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (सु), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकरननाथ, श्रीनगर (सु), सांडी (सु), बिलग्राम-मल्लांवा, बालामऊ (सु), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (सु), मोहान (सु), सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी (सु), बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज व खागा (सु) सीट शामिल है. उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलीहाबाद (सु), बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज (सु), बछरांवा (सु), हरचंदपुर, रायबरेली शामिल हैं.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola