ePaper

Dimple Yadav Photo: रियल लाइफ में ऐसी है मैनपुरी की पहली महिला सांसद डिंपल यादव, ये तस्वीरें हैं गवाह

Updated at : 09 Dec 2022 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Dimple Yadav Photo: रियल लाइफ में ऐसी है मैनपुरी की पहली महिला सांसद डिंपल यादव, ये तस्वीरें हैं गवाह

Dimple Yadav Photo: आज के समय में भला डिंपल यादव को कौन नहीं जानता होगा. डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं. आज हम आपको बताएंगे डिंपल यादव की लाइफस्टाइल के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Dimple Yadav Photo: आज के समय में भला डिंपल यादव को कौन नहीं जानता होगा. शायद ही कोई ऐसा होगा जो डिंपल यादव के बारे में नहीं जनता होगा. डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं.

undefined

इतना ही नहीं डिंपल यादव आज के दौर में सबसे फेमस भारतीय राज नेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं.  इसके अलावा डिंपल दो बार कन्नौज से सांसद भी रह चुकी हैं. अभी वह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुई हैं. 

undefined

डिंपल यादव का जन्म 1978 में पुणे में आर्मी कर्नल एससी रावत के घर हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पुणे से की. वैसे डिंपल मूल रुप से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की रहने वाली हैं. इनकी दो बहनें भी हैं.

undefined

इंटर के बाद डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. इस दौरान उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. पहली मुलाकात में ही डिंपल और अखिलेश यादव के बीच प्यार हो गया.

undefined

इस दौरान अखिलेश यादव अपनी पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए. लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंडिया वापस आए. और उन्होंने डिंपल से 24 नवंबर साल 1999 में शादी कर ली.

undefined

डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे हैं. आदिति, टीना और अर्जुन. डिंपल यादव बहुत ही सादगी भरी जीवन जीती हैं. लोगों को उनकी सादगी बेहद पसंद है.

undefined

शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा जब डिंपल को मेकअप में दिखा गया हो. डिंपल कॉटन की साड़ी पहनना पसंद करती हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola