ePaper

Mainpuri Bypoll Election: मुलायम की बहू के हवाले मैनपुरी की सियासत, रिकॉर्ड जीत की ओर डिंपल यादव

Updated at : 08 Dec 2022 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Mainpuri Bypoll Election: मुलायम की बहू के हवाले मैनपुरी की सियासत, रिकॉर्ड जीत की ओर डिंपल यादव

Mainpuri Bypoll Election Result: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट के लिये मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी है. फाइनल रिजल्ट देर शाम तक मिलने की उम्मीद है. अब तक की काउंटिंग में डिंपल यादव रिकॉर्ड 1 लाख 10 हजार वोट से आगे चल रही हैं.

विज्ञापन
undefined

Mainpuri Bypoll Election Result: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना अपने अंतिम पड़ाव में है. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव रिकॉर्ड 1 लाख 10 हजार वोट से आगे चल रही हैं. यहां से उनकी एकतरफा जीत लगभग तय मानी जा रही है.

undefined

डिंपल यादव यहां जिस रिकॉर्ड मत के साथ जीत की ओर बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए ये कहना बिल्कुल सही होगा कि डिंपल को मैदान में उतारना सपा का सबसे सही निर्णय साबित हुआ है. डिंपल ने जिस तरह से यहां घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग, उसका असर अब साफ नजर आने लगा है.

undefined

डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज की सांसद रह चुकी हैं. डिंपल ने अपनी पढ़ाई बठिंडा, पुणे और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से पूरी की है. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की.

undefined

डिंपल यादव का 21 वर्ष की आयु में अखिलेश यादव से हुआ. वर्ष 2009 में, फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दौरान राज बब्बर के खिलाफ डिम्पल यादव को हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2012 में, लोकसभा उपचुनाव के दौरान कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से डिम्पल यादव सांसद चुनी गईं.

undefined

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही उन्होंंने यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली. सपा का गढ़ होने के बाद भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने यहां एक के बाद एक जनसभा कर लोगों को बताया कि ये चुनाव मुलायम सिंह यादव का चुनाव है. उनके सम्मान का चुनाव है.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola