Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंची रामलला की मूर्ति, 18 जनवरी को गर्भ गृह में होंगे स्थापित
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jan 2024 8:03 PM
Ayodhya: The truck transporting the main idol of Lord Ram departs for Shri Ram Janmabhoomi Temple ahead of its consecration ceremony, in Ayodhya, Wednesday, Jan. 17, 2024. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI01_17_2024_000441A)
अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किये जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया. मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि समारोह के दिन होने वाले अनुष्ठानों से पहले के इन अनुष्ठानों का सिलसिला 21 जनवरी तक जारी रहेगा.
अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी आखिरी चरण पर है. इस बीच बुधवार को भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या राम मंदिर परिसर में लाया गया. परिसर में जब ट्रक की एंट्री को रही थी, उस समय भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. मालूम हो राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को किया जाएगा. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
18 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित होंगे भगवान राम
प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पूजन-अनुष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. दूसरे दिन यानी 17 जनवरी को कलश पूजन किया गया. गुरुवार 18 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा.
#WATCH | Uttar Pradesh | The truck, carrying Lord Ram's idol, being brought to Ayodhya Ram Temple premises amid chants of 'Jai Sri Ram'.
The pranpratishtha ceremony will take place on January 22. pic.twitter.com/Qv623BWEKb
— ANI (@ANI) January 17, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन ‘कलश पूजन’ किया गया
अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किये जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया. अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ जो बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘यजमान’ (मुख्य यजमान) द्वारा ‘कलश पूजन’ के साथ जारी रहा.
प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 21 जनवरी तक जारी रहेगा अनुष्ठान
मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन होने वाले अनुष्ठानों से पहले के इन अनुष्ठानों का सिलसिला 21 जनवरी तक जारी रहेगा. राय ने यह भी कहा था कि समारोह के दिन राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े न्यूनतम जरूरी अनुष्ठानों को किया जाएगा.
विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोग विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे. अयोध्या में सरयू के जल का बहुत महत्व है, इसलिए कलश पूजन के बाद वाराणसी के पुजारी मंदिर में अनुष्ठान करेंगे. राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा था, अनुष्ठान शुरू हो गया है और 22 जनवरी तक जारी रहेगा. 11 पुजारी सभी ‘देवी-देवताओं’ का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं.
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे 8000 मेहमान
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंत में मोदी का भाषण देने का कार्यक्रम है, जिसमें 8,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों को मंदिर के गर्भगृह के अंदर जाने की अनुमति होगी. अयोध्या में इन अनुष्ठानों का संचालन 121 आचार्य कर रहे हैं और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी कार्यवाही की देखरेख, समन्वय एवं निर्देशन कर रहे हैं. प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे. मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया था कि राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










