Live Updates

UP Breaking News Live: जम्मू और कश्मीर से 44 आतंकवादियों को नैनी जेल में किया गया शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर से 44 आतंकवादियों को नैनी जेल में किया गया शिफ्ट

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियों को लेकर वायुसेना के स्पेशल जहाज शानिवार दोपहर लगभग 3 बजे पहुँचा. कड़ी निगरानी में सभी को सात प्रिजन वैन से नैनी जेल दाखिल किया गया. आतंकवादियो के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस का दस्ता भी था. जिले के पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौजूद रही.

पूर्व MLC‌ हाजी इकबाल को हाईकोर्ट से मिली राहत

पूर्व MLC‌ हाजी इकबाल को हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाजी इकबाल के चारों बेटों को अग्रिम जमानत मिल गयी है वहीं सीजर पर भी रोक लगा दी गयी है. जस्टिस विवेक कुमार सिंह की बेंच ने यह आदेश दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश से लगा योगी सरकारको झटका.

इटावा में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के जिले इटावा में भीषण सड़क हादसे हुआ जिसके बाद मौके पर चार लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक दोस्त बताए जा रहे हैं जो एक तिलक समारोह में शामिल होकर मैनपुरी से लौट रहे थे. इस दौरान उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई. यह घटना सिरसागंज के मक्खनपुर गांव के पास हुई.

CM योगी आदित्यनाथ ने रद्द किए गोरखपुर के सभी कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर सीएम योगी ने गोरखपुर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. इसमें सीएम योगी द्वारा 280 करोड़ रुपये की परिजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम शामिल था.

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के निधन पर सीएम ने जताया दुख

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन हो गया है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना प्रकट की है.

सीतापुर के जिला अस्पताल में 8 माह के बच्चे की मौत

सीतापुर के जिला अस्पताल से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ की लापरवाही से 8 माह के बच्चे की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा. परिजनों का आरोप है कि, ऑक्सीजन ना मिलने से बच्चे की मौत हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola