Live Updates

UP Breaking News Live: पेशी के लिए लखनऊ लाए गए आजम खान, सीबीआई कोर्ट में नगर निगम घोटाले की है सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटाया गया

राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया गया है. डीजीपी पद से हटाने के बाद उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है. विभागीय कार्यों में रुचि ना लेने पर हुई कार्रवाई.

हरदोई में सड़क हादसा

यूपी के हरदोई में बड़ा सकड़ा हादसा सामने आया है. हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस जिन मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है उनको लेकर प्रयास में लगी हुई है.

यूपी में करोना के नए  231 मरीज 

यूपी में पिछले 24 घंटो में 231 नये कोरोना केस मिले हैं. वर्तमान में यूपी में कुल 1432 एक्टिव मरीज हैं. वहीं प्रदेश में 10 मई को एक दिन में 3,85,701 वैक्सीन की डोज दी गयी.

CBI ने जालसाज अशोक पाठक को किया अरेस्‍ट

CBI ने जालसाज अशोक पाठक को 45 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. वक्फ की संपत्ति को धोखाधड़ी से बेचने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. फर्जी हस्ताक्षर से जमीन हड़पने के मामले में अशोक पाठक पर साल 2016 में FIR दर्ज हुई थी.

राज ठाकरे के अयोध्या आने पर BJP MP भिड़े

सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के ऐलान के बाद अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने भी राज ठाकरे के आने पर बयान दे दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘बृजभूषण सिंह कौन होते हैं रोकने वाले? मैं राजठाकरे का स्वागत करूंगा राज ठाकरे पहले पाप धोएं. फिर राम के दर्शन करें. ये बृजभूषण का विचार होगा मेरा नहीं.’

ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

वाराणसी की ज्ञानवानी मस्जिद के मामले में कोर्ट 12 अप्रैल को फैसला सुनाएगी. इस मामले में दोनों पक्षों की अपील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्ष‍ित कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola