ePaper

UP Election 2022: पिपराइच विधानसभा में लंबे इंतजार के बाद खिला कमल, 2022 में चलेगी साइकिल या फिर...?

Updated at : 02 Mar 2022 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: पिपराइच विधानसभा में लंबे इंतजार के बाद खिला कमल, 2022 में चलेगी साइकिल या फिर...?

गोरखपुर जिले की पिपराइच विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में 63.66 वोट पड़े. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से महेंद्र पाल सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया को हराया था.

विज्ञापन

Pipraich Assembly Election 2022: गोरखपुर जिले की पिपराइच विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में 63.66 वोट पड़े. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से महेंद्र पाल सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया को 12809 वोटों के अंतर से हराया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महेंद्र पाल सिंह पर फिर से भरोसा जताया है, जबकि सपा ने अमरेन्द्र निषाद, बसपा ने दीपक अग्रवाल और कांग्रेस ने सुमन चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है.

पिपराइच विधानसभा सीट का सियासी समीकरण

  • 1996- जितेंद्र कुमार जायसवाल- कांग्रेस

  • 2002- जितेंद्र कुमार जायसवाल- कांग्रेस

  • 2007- जितेंद्र कुमार जयसावल- कांग्रेस

  • 2012- राजमति निषाद- सपा

  • 2017- महेंद्र पाल सिंह- भजपा

पिपराइच से मौजूदा विधायक

गोरखपुर जिले की पिपराइच विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी से महेंद्र पाल सिंह हैं. पार्टी ने 2022 के चुनाव में भी महेंद्र पाल सिंह पर भरोसा जताया है. विधानसभा सीट पर 3 मार्च को मतदान होना है, और 10 मार्च को मतगणना होगी.

पिपराइच में कुल मतदाता

  • कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 828

  • विधानसभा सीट पर 3 मार्च को मतदान होना है

  • 10 मार्च को मतगणना होगी

पिपराइच में जातिगत मतदाता (अनुमानित)

पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता निषाद जाति के हैं. निषाद मतदाता ही क्षेत्र के लिए विधायक चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ओबीसी जाति भी यहां निर्णायक भूमिका में है. इसके बाद दलित और मुस्लिम मतदाता भी यहां अच्छी संख्या में हैं. सवर्ण जाति के वोटर भी ठीक ठाक संख्या में हैं.

पिपराइच की जनता के चुनावी मुद्दे

  • रोजगार के लिए बढ़ता पलायन

  • सिंचाई और पेयजल की समस्याएं हैं

  • गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं हैं.

  • जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola