e-shram card: ई-श्रम कार्ड धारकों को 1000 रुपए के साथ कई लाभ, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 11:58 AM
श्रमिक वर्ग के नागरिकों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत योगी सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को बैंक खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर कर चुकी है. योजना के लिए पात्र लोग जल्द करें रजिस्ट्रेशन
e-shram श्रमिक वर्ग के नागरिकों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत योगी सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को बैंक खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर कर चुकी है. लेकिन ऐसे बहुत लोग हैं, जोकि इस योजना के पात्र तो हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है.
ई-श्रम पोर्टल पर अब तक हुए आंकड़ों पर नजर डालें को लगभग 20 करोड़ लोग इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. रजिस्ट्रेशन कराने वालों में सबसे अधिक लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं. इसके बाद पश्चिम बंगाल और फिर बिहार के लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
ई-श्रम कार्ड की पात्रता के लिए जो लोग हैं, उनके कार्य ये रहे- जैसे की सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर वर्कर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग वर्कर, मजदूर, ईंट भट्ठा मजदूर, मछुआरा, रिक्शा चालक, कुली, ठेला लगाने वाला, चाय वाला, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, खदान मजदूर, मूर्तिकार, पंचर बनाने वाला, दुकान के क्लर्क, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो ड्राइवर, ड्राइवर, डेयरी वाले, पेपर हॉकर, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी आदि लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
Also Read: e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में आने लगे पैसे, आपको नहीं मिले 1000 रुपए तो जल्द करें ये काम
-
आधार नंबर
-
आधार एक सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ हो
-
बैंक खाता डिटेल
-
16 से 59 वर्ष के लोग ही होंगे पात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










