Hathras gangrape updates : हाथरस में बवाल, सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठी, पीड़िता के भाई की मांग-डीएम को सस्पेंड किया जाये

Updated at : 04 Oct 2020 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Hathras gangrape updates : हाथरस में बवाल, सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठी, पीड़िता के भाई की मांग-डीएम को सस्पेंड किया जाये

Hathras gangrape updates : आज हाथरस में तब बवाल हुआ जब Samajwadi Party & Rashtriya Lok Dal का प्रतिनिधिमंडल Hathras gangrape पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचा

विज्ञापन

हाथरस (यूपी) : आज हाथरस में तब बवाल हुआ जब समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचा. हाथरस सदर के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि यहां पांच से अधिक लोगों को गांव के अंदर जाने की अनुमति नहीं है.

हमने पांच लोगों की सूचीबद्ध करके जाने दिया. कुछ देर में उनके कार्यकर्ता पथराव करने लगे और महिलाकर्मियों के साथ दुर्व्यहार करने लगे जिसके बाद हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. हालांकि समाजवादी पार्टी और रालोद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने लाठियां बरसाईं, उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया था.

पुलिस के लाठीचार्ज का शिकार रालोद नेता जयंत चौधरी भी बनें, लेकिन उन्हें कार्यकर्ताओं ने घेरा बनाकर बचा लिया. पुलिस का कहना है कि ये कार्यकर्ता मान नहीं रहे थे और गांव में घुसने के लिए इन्होंने बैरेकेटिंग तोड़ दिया. पुलिस ने सपा और रालोद के पांच लोगों को पीड़िता के परिवार से मिलने दिया.

आज सुबह एसआईटी की टीम गांव पहुंची और पीड़िता के परिजनों से बातचीत की और उनका बयान दर्ज किया. इधर पीड़िता के भाई ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में मामले की जांच हो और हाथरस के डीएम को सस्पेंड किया जाये.

Also Read: राहुल गांधी ने कहा- जिस दिन सत्ता में आये farm bills कूड़ेदान में होगा

हाथरस में कल भी काफी हंगामा हुआ था और इसी हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मिले थे. उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की थी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola