Har Ghar Tiranga: अलीगढ़ के डीएम ने चलाई मेटाडोर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2022 4:00 PM

विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा चेतना रथयात्रा को अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर औपचारिक तौर पर रवाना किया, परंतु उस रथयात्रा की मेटाडोर को स्वयं चलाने की इच्छा जाहिर करते हुए अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह रथ यात्रा की मेटाडोर की ड्राइवर सीट पर बैठ गए.

विज्ञापन

Aligarh News: कलेक्ट्रेट पर खड़ी मेटाडोर में अलीगढ़ के डीएम ड्राइवर वाली सीट पर बैठ गए और उन्होंने मेटाडोर को स्टार्ट किया. कलेक्ट्रेट के गेट से बाहर मेन रोड पर गेट से आगे तक मेटाडोर को चलाकर जब रोका, तो यह सब देख कर सभी आश्चर्यचकित रह गए.

हर घर तिरंगा चेतना रथयात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा चेतना रथयात्रा को अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर औपचारिक तौर पर रवाना किया, परंतु उस रथयात्रा की मेटाडोर को स्वयं चलाने की इच्छा जाहिर करते हुए अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह रथ यात्रा की मेटाडोर की ड्राइवर सीट पर बैठ गए. मेटाडोर को स्टार्ट किया और उसे कलेक्ट्रेट के गेट से बाहर की ओर चलाते हुए मेन रोड पर कुछ आगे तक चलाया. उसके बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह मेटाडोर को बंद कर, जैसे ही नीचे उतर गए.

बताई ड्राइव करने की वजह

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मेरे पास हैवी व्हीकल चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस है. मैं हर घर तिरंगा चेतना रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद स्वयं ड्राइव कर जनता को यह संदेश देना चाहता हूं कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान से दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल से जुड़े क्योंकि यह आजादी बहुमूल्य है.’

विभाजन की विभीषिका पर भाव विभोर हुए डीएम…

कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह और भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 से 17 अगस्त तक अलीगढ़ में होने वाले फ्री इवेंट के बारे में पत्रकार वार्ता में जानकारी साझा की. डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने 14 अगस्त 1947 के दिन हुए देश के विभाजन पर कहा कि इस दिन अखंड भारत 2 हिस्सों में बंटा हिन्दुस्तान और पाकिस्तान. देश को आजाद होने के साथ ही एक खुशी तो थी, पर एक दर्द भी था. विभाजन की विभीषिका में भारत छोड़कर बहुत से पाकिस्तान में और पाकिस्तान छोड़कर बहुत से भारत आए.

14 से 17 अगस्त तक होंगे ये कार्यक्रम

  • डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 15 से 17 अगस्त तक भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय व अलीगढ़ के सूचना विभाग द्वारा विशेष संपर्क एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें चित्रकला प्रदर्शनी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम नुमाइश मैदान के दरबार हॉल, कृष्णांजलि सभागार में आयोजित किए जाएंगे.

  • 15 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह आजादी का अमृत महोत्सव, विभाजन की विभीषिका, केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर चित्रकला प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे. नृत्य, गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. जयपुर के राजधानी बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा.

  • 16 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न ब्रास बैंडों की प्रस्तुति होगी. प्रभात फेरियों का समापन होगा. साथ ही कठपुतली शो, मैजिक शो, कॉमेडी शो, देशभक्ति गायन का आयोजन होगा. दोपहर में 2 बजे से 867 ग्राम प्रधानों की बाइक रैली का स्वागत, नृत्य नाटिका, सर्वश्रेष्ठ प्रधानों का सम्मान होगा.

  • 17 अगस्त को प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, नौटंकी प्रस्तुति होगी. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार पर चर्चा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों का सम्मान किया जाएगा.

  • कवि सम्मेलन आयोजन : 17 अगस्त को सांय 7:00 से कल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. कवि सम्मेलन में डॉ सोम ठाकुर, प्रो ओमपाल सिंह निडर, प्रेम किशोर पटाखा, व्याख्या मिश्रा, डॉ अंजना कुमार, प्रख्यात मिश्रा, नरेंद्र शर्मा नरेंद्र, राम नरेश पाल, विनय प्रताप सिंह, मंजुल मयंक, महेश मंगल उमा शंकर राय आदि कवि-कवियत्री शिरकत करेंगे.

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola