Live Updates

Gyanvapi Masjid Case Live: ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई पूरी, कल 2 बजे तक आएगा कोर्ट का फैसला

Updated:
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case Live: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज यानी 23 मई को जिला न्यायाधीश (वाराणसी) की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में की गई. इस पूरे प्रकरण में कल कोर्ट का फैसला आने की संभावना है.

विज्ञापन

ज्ञानवापी पर बयान देने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी में अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने ज्ञानवापी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो लोगों पर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. अधिवक्ता की तरफ से नामजद मुकदमा चेतगंज थाने और सिंधोरा थाने में दर्ज कराए गए हैं. सिंधोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिश्चंद्र मौर्या,और चेतगंज थाना क्षेत्र के अरविंद यादव पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और सामाजिक स्तर पर बाबा के शिवलिंग का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है. अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह की तरफ से कंप्लेन में आरोप लगाया गया है कि इन अधिवक्ताओं ने ज्ञानवापी पर बयानबाजी करके धार्मिक भावना पर ठेस पहुंचाया है. साथ ही सामाजिक स्तर पर बाबा के शिवलिंग का सोशल मीडिया में मजाक उड़ा रहे हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद मामले की जिला अदालत में सुनवाई पूरी

वाराणसी जिला न्यायालय में ज्ञानवापी मामले की आज की सुनवाई पूरी हो गई है. न्यायाधीश ने मामले का फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले में कल जिला अदालत का फैसला आएगा. कोर्ट ने दोनो पक्षों को सुन लिया है. अब कल कोर्ट तय करेगा कि किस विषय को प्राथमिकता दी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने जिला अदालत को 8 हफ्ते में सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है.

ज्ञानवापी के वजू खाने में एक और शिवलिंग का दावा

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के बीच कोर्ट में ओर दलील दी गई है. हिंदू पक्ष ने अपनी दलील में कहा है कि ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजू खाने में एक और शिवलिंग है. अब देखना है कि कोर्ट इस दलील को किस तरह देखता है और क्या निर्देश देता है. फिलहाल, कोर्ट रूम में दोनों पक्ष के अधिवक्ता मौजूद के साथ याचिकाकर्ता मौजूद है. कोर्ट में किसी और के जाने की इजाजत नहीं है.

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई शुरू

वाराणसी जिला न्यायालय के न्यायाधीश ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करना शुरू कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ज्ञानवापी मामले की आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई हो रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई वाराणसी के जिला जज डॉ एके विश्वेश की अदालत में हो रही है.

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे वकील

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के लिए दोनों पक्ष के वकील कोर्ट रूम पहुंच गए हैं. वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत ने पूजा के अधिकार की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की है. ज्ञानवापी मामले में आज 2 बजे के बाद जिला जज की अदालत में सुनवाई होगा.

शिवलिंग के पूजा पाठ को लेकर याचिका

ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी कचहरी पहुंच गए हैं. कुलपित तिवारी जिला जज की अदालत में दाखिल करेंगे याचिका. ज्ञानवापी के वजू खाने में मिले शिवलिंग के स्नान, भोग राग श्रृंगार और पूजा पाठ का अधिकार उन्हें दिया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola