Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर में तेल का भाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Mar 2022 8:43 AM

विज्ञापन

Petrol Price In UP: तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जानें आपके शहर में क्या है तेल का ताजा भाव...

विज्ञापन

Lucknow News: देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि लगातार जारी है. रविवार यानी 27 मार्च को उत्तर प्रदेश में तेल के दामों में फेरबदल किया गया है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम बढ़कर 99.94 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 90.54. रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. प्रदेश में पिछले पांच दिनों में डीजल पर करीब 3.75 रुपए और पेट्रोल पर करीब 3.60 रुपए बढ़े हैं.

गाजियाबाद से लेकर गोरखपुर तक तेल का ताजा भाव

  • रविवार यानी आज आगरा में में पेट्रोल 98.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.39 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • गाजियाबाद में पेट्रोल 98.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.49 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • नोएडा में पेट्रोल 99.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.73 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया है.

  • मेरठ में पेट्रोल 98.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • गोरखपुर में पेट्रोल 99.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.73 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • कानपुर में पेट्रोल 98.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.38 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola