ePaper

Bareilly News: बरेली में गुड्स ट्रेन की टक्कर से पांच गाय की मौत, 1 घंटे बंद रहा लखनऊ ट्रैक

Updated at : 01 Mar 2022 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में गुड्स ट्रेन की टक्कर से पांच गाय की मौत, 1 घंटे बंद रहा लखनऊ ट्रैक

बरेली-शाहजहांपुर रेल ट्रैक पर मीरानपुर कटरा स्टेशन के पास सोमवार को गाय का झुंड अचानक ट्रैक पर आ गया. मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) के लोको पायलट ने गाय हटाने को काफी हॉर्न बजाया. मगर, वह नहीं हटीं. जिसके चलते पांच गाय की गुड्स ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर रेलवे के बरेली-शाहजहांपुर रेल ट्रैक पर मीरानपुर कटरा स्टेशन के पास सोमवार को गाय का झुंड अचानक ट्रैक पर आ गया. मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) के लोको पायलट ने गाय हटाने को काफी हॉर्न बजाया. मगर, वह नहीं हटीं. जिसके चलते पांच गाय की गुड्स ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई.

एक घंटे बंद रहा ट्रेनों का संचालन

इससे लखनऊ-दिल्ली रेल ट्रैक पर करीब एक घंटा तक रेल संचालन बंद हो गया. इससे ट्रेनों को जगह-जगह स्टेशनों पर रोकना पड़ा. यात्रियों को ट्रेनों के रुकने से काफी दिक्कत हुई.

मुरादाबाद कन्ट्रोल रूम को दी घटना की सूचना

दरअसल, उत्तर रेलवे की मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास गाय का एक झुंड अचानक आ गया. रेल ट्रैक पर खड़े गाय के झुंड को हटाने के लिए गुड्स ट्रेन के लोको पायलट ने काफी हॉर्न बजाया. मगर, वह नहीं हटीं. जिसके चलते पांच गाय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.लोको पायलट ने मुरादाबाद कन्ट्रोल रूम को घटना की सूचना दी.

आरपीएफ ने ट्रैक से हटाए गाय के शव

इसके बाद रेल ट्रैक पर गाय के शव पड़े होने के कारण लखनऊ और दिल्ली रूट की ट्रेन को रोक दिया गया. बरेली जंक्शन आरपीएफ ने ट्रैक से गाय के शव हटाएं. इसके बाद ट्रेन संचालन शुरू हो सका.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola