आसमान से आई मौत, बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश में 13 लोगों की मृत्यु

Updated at : 30 May 2020 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
आसमान से आई मौत, बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश में 13 लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के कन्नौज और उन्नाव में आज बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है. जहां उन्नाव में आठ लोगों की जान चली गई हैं तो वहीं कन्नौज में पांच लोगों की मौत हुई है. उन्नाव के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राकेश सिंह के मुताबिक आझ शाम 4 बजे के आसपास बारिश हुई और आंधी भी चली, इसी क्रम में बिजली गिरने से में आठ लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कन्नौज और उन्नाव में आज बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है. जहां उन्नाव में आठ लोगों की जान चली गई हैं तो वहीं कन्नौज में पांच लोगों की मौत हुई है. उन्नाव के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राकेश सिंह के मुताबिक आझ शाम 4 बजे के आसपास बारिश हुई और आंधी भी चली, इसी क्रम में बिजली गिरने से में आठ लोगों की मौत हो गई.

बताया गया कि हरीशचंद्रपुर के निवासी 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मवेशी चराने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई, इसके अलावा बस्ती खेड़ा निवासी 26 वर्षीय एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई. वहीं जप्सरा गांव में बिजली गिरने से 14 वर्षीय एक लड़की, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत की खबर आई है.

यहां पर एक 70 वर्षीय एक व्यक्ति को बिजली गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं. उसे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि सेरीमऊ और परशुराम पुरवा गांव के दो लोगों की मौत आंधी में उनपर पेड़ गिरने से हो गई.

वहीं दूसरी ओर कन्नौज जिले में बिजली गिरने और आंधी के कारण पांच लोगों की मौत की खबर आई है. जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार के अनुसार आज दोपहर के करीब 3 बजे छतरपुर गांव में गैस सर्विस गोदाम की छत गिरने से पिकअप वाहन के 45 वर्षीय चालक की मौत हो गई. दूसरी मौत की खबर तिजलापुर गांव से मिली. वहां तेज रफ्तार हवा के कारण एक ट्रॉली एक आठ साल के बच्चे पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. यहां पर भी रमीपुर में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने से उसकी मौत की खबर आई है. इसके अलावा सुरसा गांव के दिनेश पाल की मौत बारिश और आंधी के बाद दीवार गिरने से हुई. औरभिकनीपुरवा निवासी एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत उनके घर के आंगन में अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण हो गई.

अधिकारियों ने मृतकों में से प्रत्येक के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि राज्य के अलग-थलग स्थानों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Shaurya Punj

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola