ePaper

Agra News: शादी से पहले डांस की प्रैक्टिस कर रहे क्रिकेटर दीपक चाहर, जानें शादी की कैसी हो रही तैयारी

Updated at : 30 May 2022 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: शादी से पहले डांस की प्रैक्टिस कर रहे क्रिकेटर दीपक चाहर, जानें शादी की कैसी हो रही तैयारी

आगरा में हो रहे शादी समारोह में दीपक चाहर के परिवार के लोग और तमाम करीबी मित्र भी शामिल होंगे. भारतीय क्रिकेटरों के 3 जून को दिल्ली में स्थित होटल आईटीसी मौर्या के बैंकट हॉल कमल महल में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

Agra News: इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर 1 जून को होने वाली अपनी शादी से पहले डांस के लिए प्रैक्टिस करते नजर आए. दीपक अपनी मंगेतर के साथ 1 जून को शादी के बंधन में बनने वाले हैं. दीपक चाहर की शादी की रस्में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में मंगलवार से शुरू हो जाएंगी. ताजनगरी में हो रहे शादी समारोह में दीपक चाहर के परिवार के लोग और तमाम करीबी मित्र भी शामिल होंगे. भारतीय क्रिकेटरों के 3 जून को दिल्ली में स्थित होटल आईटीसी मौर्या के बैंकट हॉल कमल महल में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आगरा में होने वाली शादी के लिए परिजनों ने खास लोगों को ही निमंत्रण दिया है.

Also Read: Agra News: आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, SDM की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, तलाश जारी
3 जून को होगा रिसेप्शन

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर आगरा के वायु विहार कॉलोनी में रहते हैं. दीपक चाहर के परिवार ने तय किया है कि वह उनकी शादी आगरा में ही करेंगे. अभी कुछ दिन पहले ही दीपक के चचेरे भाई क्रिकेटर राहुल चाहर की डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में हुई थी. दीपक की मंगेतर जया दिल्ली के बाराखंबा में रहती हैं. इसलिए दिल्ली में 3 जून को रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है. मंगलवार को शाम 6 बजे होटल में मेहंदी और रात 9 बजे संगीत की रस्म अदा की जाएगी. वहीं, बुधवार को सुबह 10 बजे हल्दी और रात 9 बजे वैवाहिक समारोह होगा. दीपक चाहर की शादी के लिए परिजनों ने 60 क्रिकेटरों को आमंत्रित किया है. इनमें भारतीय क्रिकेटरों के साथ आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 30 खिलाड़ियों के दिल्ली में हो रहे रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है.

Also Read: Agra News: आगरा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान
सौदा खरा-खरा गाने की स्पेशल डिमांड

क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी एक जून को है. इससे पहले रविवार को आगरा के सुधीर बैंड ने दीपक चाहर के साथ उनकी एकेडमी में बारात को लेकर प्रैक्टिस की. बैंड संचालक रिक्की ने बताया कि उनके पूरे बैंड ने शादी में बजने वाले गानों की प्रैक्टिस की. इस दौरान दीपक चाहर भी मौजूद रहे. दीपक ने बारात में पंजाबी गाने ज्यादा बजाने की बात कही है. इसके अलावा उन्होंने सौदा खरा-खरा गाने की स्पेशल डिमांड की है. उन्होंने बताया कि बैंड ने दीपक चाहर के पसंदीदा गानों की धुनों को बजाया. बैंड की तैयारी से दीपक बहुत खुश नजर आए. सौदा खरा-खरा पर वो अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं सके. इसके बाद दीपक ने बैंड की पूरी टीम के साथ फोटो भी शूट कराया.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola