Firozabad News: सीएम योगी का आज फिरोजाबाद दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Firozabad News: सीएम योगी का आज फिरोजाबाद दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अलग-अलग जिलों में दौरे पर हैं. इसी क्रम में आज यानी 25 नवंबर को सीएम योगी फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे. अभी फिलहाल सीएम अलीगढ़ के दौरे पर हैं. यहां जनसभा को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अलग-अलग जिलों में दौरे पर हैं. इसी क्रम में आज यानी 25 नवंबर को सीएम योगी फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे. अभी फिलहाल सीएमअलीगढ़ के दौरे पर हैं. यहां जनसभा को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद योगी फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे. जहां जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सुबह से ही सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है.

दोपहर सवा तीन बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम योगी फिरोजाबाद में आज दोपहर सवा तीन बजे पहुंचेंगे. यहां सीएम प्रबुद्ध सम्मेलन और जनसभा को भी संबोधित करेंगे.और कई सरकारी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन ने शहर में जैन मंदिर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लगे सभी बाजार बंद करा दिए. वहीं दूसरी ओर मुख्य मार्ग पर सिर्फ मेडिकल स्टोर व डाक्टरों के क्लीनिक ही खुले रहेंगे. जबकि रोडवेज बस स्टैंड के आसपास की दुकानें भी बंद करा दी गई है. जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

28 नवंबर को जाएँगे आगरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को आगरा जाएंगे. यहां सीएम तार घर मैदान में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. जिसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola