Gorakhpur News: सीएम योगी आज गोरखपुर को देंगे 950 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर को 950 करोड़ की सौगात देंगे. इस दौरान कुल चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री शनिवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की और विकस परियोजनाओं का जायजा लिया.
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर को 950 करोड़ की सौगात देंगे. इस दौरान कुल चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री शनिवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की और गीडा क्षेत्र में लैंड बैंक बढ़ाने का निर्देश दिए. साथ ही क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो बढ़ाने पर जोर देने को कहा.
मुख्यमंत्री योगी ने आज सुबह दिग्विजय नाथ सभागार में जनता दरबार लगाया और लगभग 200 लोगों की शिकायतों को सुना. सुबह से ही फरियादी अपनी शिकायतें लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उनकी फरियाद सुनी और अधीनस्थ अधिकारियों को मामले के निस्तारण के आदेश दिए. इसके बाद सीएम सुबह 10 बजे एमपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर संरक्षक शामिल हुए .
इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ जाने की संभावना है. वहां वह सर्वदलीय बैठक में शामिल हो सकते हैं. लखनऊ में बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री वापस गोरखपुर आएंगे और दोपहर बाद लगभग 3 बजे रीजनल स्टेडियम में आयोजित महंत अवैद्यनाथ अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, और विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे. इसके बाद मंच से खिलाड़ियों का हौसला अफजाई भी करेंगे.
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जिले के पहले सिक्स लेन फ्लाई ओवर का शिलान्यास करेंगे. ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बनने वाले इस फ्लाईओवर को प्रस्तावित देवरिया बाईपास फोरलेन से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री करीब 950 करोड़ की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद आगामी निकाय चुनाव को लेकर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री गीता प्रेस पहुंचेंगे जहां गीता जयंती अवसर पर गीता प्रेस में हो रहे कार्यक्रम में वह सम्मिलित होंगे.
Also Read: UP News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने का Video वायरल, मौलाना की तलाश में जुटी पुलिस
रिपोर्टर- कुमार प्रदीप, गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










