Bareilly News: बरेली में कैबिनेट मंत्री बोले- UP में अब कानून का राज, ज्ञानवापी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2022 9:25 AM
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली सर्किट हाउस में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी में अब दंगे नहीं होते. यहां गुंडाराज नहीं है, जो भी अपराध करता है. उसको सजा मिलती है, फिर चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का क्यों न हो.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली सर्किट हाउस में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी में अब दंगे नहीं होते. यहां गुंडाराज नहीं है, जो भी अपराध करता है. उसको सजा मिलती है, फिर चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का क्यों न हो. कैबिनेट मंत्री ने ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर कहा कि यूपी में अब शांति है. हिंदू और मुसलमान सब मिलजुल कर रह रहे हैं.
मंत्री ने कहा कि, अब लोग दंगा नहीं चाहते. हिंदू और मुसलमान गरीबी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश दंगा और गुंडागर्दी का क्षेत्र नहीं है. हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर विकास करना चाहते हैं. यूपी में कानून का राज है. कानून अपना काम कर रहा है. उसमें सरकार और संगठन कोई भी हस्तक्षेप नहीं करते.
उन्होंने कहा कि, नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2024 तक साकार हो जाएगा. बुंदेलखंड की प्यास भी 2024 तक खत्म हो जाएगी. अब लोगों को लगता है कि राजनीति सेवा है त्याग है, तपस्या है, समर्पण है. बुंदेलखंड में अब महिलाओं को मीलों चलकर पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा. उन्हें घर पर ही पानी मिलेगा.
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, 15 जून के बाद बरिश शुरू होती है. इसलिए 15 जून से पहले राज्य में बाढ़ से संबंधित कार्य पूरे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे गांव और खेत सुरक्षित रहें. इसके साथ ही धरती बचाने के लिए जल संचय करने की बात कही. पेड़ लगाने और सुरक्षा पर भी जोर दिया. पानी को बर्बाद न करने की भी बात कही.
रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










